Move to Jagran APP

Sapna Choudhary Video: देसी लुक छोड़ सपना चौधरी ने दिखाया अपना मॉडर्न अवतार, देखकर फैंस हुए क्रेजी

Sapna Choudhary Video सपना हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और रील्स इंटरनेट पर तहलका मचाते रहते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaUpdated: Tue, 22 Nov 2022 05:41 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Sapna Choudhary Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Sapna Choudhary Video : हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। सपना की फैंस आज पूरी दुनिया में मौजूद है। फैन फॉलोइंग के मामले में सपना बॉलीवुड की बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। उन्होंने हरियाणवी से लेकर भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है। सपना एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ डांस वीडियो पोस्ट करती नजर आती हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरियाणवी क्वीन अपना देसी अंदाज छोड़मॉडर्न अवतार में नजर आ रही है।

सपना ने दिखा अपना मॉडर्न अवतार

सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सपना सलवार सूट और साड़ी वाले देसी अवतार को छोड़ मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना ग्रीन कलर का एक लॉन्ग वूलन वन पीस ड्रेस हपने हुए हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक बेल्ट लगाया है जो उनकी इस ड्रेस पर कॉफी सूट कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर का हाई बूट पहना है। उनके खुले हुए बाल और लाइट मेकअप सपना को और भी खूबसूरत बना है। इस दौरान सपना हरियाणी गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

फैंस ने वीडियो पर किए जमकर कमेंट्स

हमेशा की तरह ही सपना के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'मैडम आपकी उम्र दिन पर दिन कम होती जा रही है। लव यू।' एक ने लिखा, 'गजब दीदी, आग लगा दी।' इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट में उनकी डांस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 22 साल पहले रूपाली गांगुली ने जिस डायरेक्टर से हाथ जोड़ मांगा था काम, अब बन चुकी हैं उन्हीं की चहेती 'अनुपमा'

यह भी पढ़ें: Gori Nagori:'बिग बॉस' से निकलते ही गोरी ने करा डाला अपना ऐसा मेकओवर, बोल्ड लुक में देख पहचानना होगा मुश्किल