Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hema Malini ने नए संसद भवन के अंदर की तस्वीरें की शेयर, साथी सांसदों के साथ पोज देती आई नजर

Hema Malini Parliament Photos फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी कई फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें नई संसद भवन में अलग-अलग जगहों पर पोज करते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sun, 28 May 2023 06:06 PM (IST)
Hero Image
Hema Malini Parliament Photos, Hema Malini news

नई दिल्ली, जेएनएन। Hema Malini Parliament Photos: नए संसद भवन के शुभारंभ पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। इनमें शाह रुख खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद और रणवीर सिंह शामिल है। अब सांसद हेमा मालिनी ने संसद भवन की तस्वीरें शेयर की है इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई संसद इमारत कब समर्पित की है? 

रविवार 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई संसद इमारत समर्पित की है। इस पर कई बॉलीवुड के कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। अब भारतीय जनता पार्टी से सांसद हेमा मालिनी ने भी नई संसद के अंदर की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे संसद भवन के अंदर के इंटेरियर का पता चलता है। 

हेमा मालिनी ने नई संसद भवन की फोटोज शेयर करते हुए क्या लिखा है?

हेमा मालिनी ने फ्लोरल पिंक साड़ी पहन रखी है और वह गेट पर खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस पर सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। वह हाथ उठाकर अभिवादन भी कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें अन्य लोकसभा एमपी के साथ बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में उन्होंने गोल्डन रंग की दीवार के आगे खड़े होकर पोज दिया है। इसमें समुद्र मंथन होता नजर आ रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा है,

"पहला दिन- नई संसद बिल्डिंग का खूबसूरत उद्घाटन। यह नए भारत की नई तस्वीर लिखेगा। जय हिंद।"

इसके अलावा उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, अर्जुन राम मेघवाल को भी टैग किया है। वहीं, उन्होंने माई पार्लियामेंट, माई प्राइड का हैशटैग भी लगाया है।

सोनू सूद ने नई संसद भवन की इमारत पर क्या कहा है?

सोनू सूद ने भी नई संसद भवन की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "गर्व करो, राजनीति नहीं। प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व करने वाला क्षण। जय हिंद।" इसके पहले रणवीर सिंह, अक्षय कुमार शाह रुख खान ने भी नए संसद भवन पर प्रतिक्रिया दी थी। नया संसद भवन 64500 स्क्वायर मीटर में बना है। इसके तीन मुख्य द्वार है। ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार इसमें वीआईपी, सांसदों और आगंतुकों के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। इसमें लगा मटेरियल पूरे भारत से मंगाए गए है।