Move to Jagran APP

किसी को हुआ कैंसर तो किसी को आंखों से दिखना बंद, टीवी एक्ट्रेसेज पर भारी गुजरा पिछला एक महीना

कब किसका बुरा वक्त आ जाए ये कहना मुश्किल होता है । ऐसा ही कुछ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज के साथ हो रहा है । हिना खान (Hina Khan) से लेकर जैस्मिन भसीन तक कई अभिनेत्रियों का नाम इसमें शामिल हैं । जो रातों रात अस्पताल में भर्ती हुई हैं। एक को तो अवॉर्ड शो में पैनिक अटैक आया था ।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Tue, 23 Jul 2024 01:58 PM (IST)
Hero Image
हिना खान और जैस्मिन भसीन (फोटो इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले एक महीने में टीवी इंडस्ट्री से कई शॉकिंग खबरें सामने आई हैं। कई एक्ट्रेसेज को निजी जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। एक तरफ जहां हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर वाली खबर को फैंस के साथ साझा किया तो वहीं दूसरी तरफ जैस्मिन भसीन की आंखों को कॉन्टैक्ट लेंस के कारण नुकसान पहुंचा और उन्हें अचानक दिखना बंद हो गया था। कुछ और अभिनेत्रियां हैं, जो बुरे दौर से गुजरी हैं। 

हिना खान

अभिनेत्री हिना खान ने 28 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर है और इसका इलाज करवा रही हैं। इस खबर के बाद हिना के फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। हिना लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी इस जर्नी का हर एक पल फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- इटली में पासपोर्ट चोरी होने के बाद भारत लौटे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, घटना पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन कॉन्टैक्ट लेंस के कारण आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गया। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस से साथ साझा की थी। उन्होंने बताया वह एक इवेंट में गई थीं, जहां उन्हें लेंस लगाए थे। लेंस लगाने के कुछ देर बाद ही उनकी आंखों में जलन और दर्द होने लगा था।  

इसके बाद उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें दिखना बंद हो गया था। ऐसे में एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला की आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गई है, जिन्हें ठीक होने में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा। हालांकि, पहले से एक्ट्रेस की हालत ठीक है।

सोनिया बंसल

बिग बॉस 17 में नजर आईं अभिनेत्री सोनिया बंसल (Soniya Bansal) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। खबर है कि 21 जुलाई को नेक्सा अवॉर्ड्स शो में शामिल हुई थीं। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें पैनिक अटैक आया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दर्द से तड़पती नजर आ रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के लिए इटली पहुंचे थे। यहां इस कपल का सामान चोरी हो गया था, जिसमें पासपोर्ट भी शामिल था। इसके बाद कपल को काफी परेशान होना पड़ा, लेकिन इंडियन एंबेसी की मदद से दिव्यांका और विवेक की घर वापसी हुई।

भारती सिंह

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह भी हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जहां उनकी सर्जरी हुई थी। इसका खुलासा खुद उन्होंने अपने वीडियो ब्लॉग में किया था और बताया था कि पेट में पथरी हो गई थी।

बजट से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें-

यह भी पढे़ं-  कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan ने अस्पताल से शेयर की नई तस्वीर, खुद को दे रही हैं दिलासा