Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बीड़ी जलाईले' गाने में इस शब्द को सुन गुलजार पर भड़के Honey Singh, कहा- वह लेजेंड हैं और मुझे गाली मिलती है

अनोखे स्टाइल के रैप सॉन्ग्स से मशहूर हुए ऋदेश उर्फ हनी सिंह (Honey Singh) की लाइफ में एक वक्त ऐसा था जब उनके गाने युवाओं की जुबान पर रहते है। जितनी तेजी से हनी सिंह को पॉपुलैरिटी मिली उतनी ही तेजी से उनके स्टारडम का सिंहासन डोलना भी शुरू हो गया। उन पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने वाले गाने बनाने का आरोप लगा जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sun, 08 Sep 2024 09:29 PM (IST)
Hero Image
गुलजार और हनी सिंह. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यो यो हनी सिंह का नाम इंडिया के मशहूर रैपर-सिंगर्स में शामिल है। उनके गाने यूथ के बीचे खासे पॉपुलर रहे हैं। एक वक्त था, जब बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में हनी सिंह का सिक्का चलता था। 'बेगानी नजर', 'लक 28 कुड़ी दा', 'आज ब्लू है पानी पानी' जैसे गानों से अपने इंडियन फैंस का एंटरटेनमेंट करने वाले हनी सिंह जिस कला के कारण मशहूर हुए, उसी टैलेंट की वजह से ट्रोलिंग का भी उन्हें काफी सामना करना पड़ा।

एक वक्त था, जब हनी सिंह (Honey Singh) की आवाज बॉलीवुड की लगभग हर फिल्म और म्यूजिक एल्बम में सुनने को मिलती थी। लेकिन एक वक्त के बाद उनके गाने रिकॉर्ड होना बंद हो गए। हालांकि, पिछले साल हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा, मोनी रॉय जैसी एक्ट्रेस के साथ एल्बम रिलीज कर म्यूजिक इंडस्ट्री में पावरफुल कमबैक करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उन्हें वह फेम नहीं मिला, जो उन्हें अपने पहले के गानों से मिला।

हनी सिंह ने दिया गुलजार का उदाहरण

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने उन्हें गानों को लेकर मिलने वाले हेट कमेंट और उससे डील करने के तरीकों पर बात की। उन्होंने दिग्गज लिरिसिस्ट गुलजार के गानों का उदाहरण देकर अपनी बात को रखा। हनी सिंह ने कहा कि उन्हें वैसे तो इस तरह की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उन्हें लगता है कि फिर भी उन्हें इस बात का जवाब दे देना चाहिए।

'सिर्फ मैं ही गलत क्यों'

'ब्लू आईज' सिंगर ने कहा, ''बीड़ी जलाईले जिगर से पिया, जिगर में बड़ी आग है। इस गाने में महिला का जिगर कहां होता है? लोगों को इससे आपत्ति क्यों नहीं होती?'' इसके अलावा उन्होंने एक और गाने का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी, ''जुबान पे लगा नमक इश्क का, इस गाने में महिला का इस तरह का चित्रण क्यों किया गया। मैं इस तरह के गाने सुनकर ही बड़ा हुआ हूं। फिर मैं ही क्यों गलत हूं?''

'मुझे गाली मिलती है और उन्हें लेजेंड कहा जाता है'

हनी सिंह का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को दुनिया लेजेंड कहती है, जबकि उन्हें गाली मिलती है। सिंगर ने कहा आजकल लोग दोहरा व्यक्तित्व लेकर चल रहे हैं। एक तरफ वह मॉर्डन हो रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ मामलों में सोच पुरानी भी हो रही है।

डॉक्यूमेंट्री में दिखाई अपनी असली जिंदगी

कुछ समय पहले हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री 'फेमस' की घोषणा हुई थी। इसमें उनके असली नाम (Hirdesh Singh) से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री में मिले स्टारडम का नशा कैसे उनके सिर चढ़कर बोलने लगा, यह सब दिखाने जाने की बात कही गई थी।

हनी सिंह वर्कफ्रंट

कई सुपरहिट सॉन्ग्स डिलीवर करने वाले हनी सिंह का हाल ही में 'बोनिता' सॉन्ग रिलीज हुआ। यह ग्लोरी एल्बम के तहत रिलीज हुआ गाना है। इसी टाइटल बैनर के अंतर्गत कुछ दिन पहले 'सेलिनाइट' सॉन्ग रिलीज हुआ था।

यह भी पढ़ें: एक साल बाद Yo Yo Honey Singh को आई छोटी बहन की याद, अचानक से मिलने पहुंचे मेलबर्न