Move to Jagran APP

Housefull 5 Budget: 400 करोड़ बजट में बन रही अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', यूके में शूट होगी फिल्म

Housefull 5 Budget हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2010 में हुई थी। यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था। अब पांचवीं फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। निर्माता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और फिल्म को याथसम्भव भव्य और विशाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthPublished: Mon, 04 Sep 2023 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2023 04:32 PM (IST)
अक्षय कुमार की फिल्म पर आया अपडेट। फोटो- स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की हाउसफुल हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में शामिल है। अब इसका पांचवां भाग अगले साल रिलीज होने वाला है। हाउसफुल 5 मेगा बजट फिल्म है, जिसे पहली चार फिल्मों के मुकाबले बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग यूके में की जाएगी। 

हाउसफुल 5 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है।

फिल्म की स्टार कास्ट में फिलहाल अक्षय के साथ रितेश देशमुख के नामों की पुष्टि हो चुकी है। फिल्म 2024 की दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी। हाउसफुल 5 का बजट लगभग 400 करोड़ बताया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

2010 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2010 में हुई थी। पहली फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। 2012 में आयी हाउसफुल 2 का निर्देशन भी साजिद खान ने किया था। तीसरी फिल्म 2016 में आयी, जिसे साजिद-फरहाद ने निर्देशित किया। 2019 में आयी चौथी फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था।

  • हाउसफुल फ्रेंजाइजी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की बात करें तो पहली फिल्म ने 72 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था।
  • हाउसफुल 2 का नेट कलेक्शन 111 करोड़ से ज्यादा रहा था।
  • हाउसफुल 3 ने 108 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन किया था।
  • हाउसफुल 4 ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 205 करोड़ के आसपास जमा किये थे। फ्रेंचाइजी की यह सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है।

1000 करोड़ के बजट में तीन फिल्में

हाउसफुल 5 के अलावा साजिद नाडियाडवाला कार्तिक आर्यन के साथ चंदू चैम्पियन और टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 4 लेकर आ रहे हैं। इन चारों फिल्मों का बजट 1000 करोड़ से ज्यादा रहेगा। सभी की शूटिंग यूके और सउदी अरब में की जाएगी। इसको लेकर साजिद ने कहा-

अपने फिल्मी सफर में मैंने दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश की है। यूके और सउदी अरब के साथ हमारे संबंध काफी अच्छे हैं। वहां शूट करना दूसरे घर जैसा लगता है। हाउसफुल 5 के साथ हमारी कोशिश है कि दर्शकों को खूब हंसाएं, चंदू चैम्पियन के साथ हम उन्हें प्रेरित करेंगे और बागी 4 के साथ उन्हें हिलने नहीं देंगे। 

साजिद नाडियाडवाला हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहद सफल निर्माताओं में शामिल हैं। साजिद ने सलमान खान स्टारर किक से डायरेक्टोरियल डेब्यू भी किया था, जो सफल रहा था। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.