Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hrithik Roshan सबा आजाद के साथ वेकेशन मनाते आए नजर, पशमीना रोशन ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

Hrithik Roshan Girlfriend अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एन्जॉय करते स्पॉट किए गए है। दोनों साथ में काफी रिलैक्स नजर आ रहे है। दोनों यूरोप में वेकेशन मनाते नजर आ रहे है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 29 Dec 2022 04:45 PM (IST)
Hero Image
Hrithik Roshan Girlfriend: ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पोज कर रहे है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan Girlfriend: ऋतिक रोशन अपने से 11 साल छोटी सबा आजाद के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यूरोप पहुंचे हैं। ऋतिक रोशन 48 वर्ष के हैं। वहीं, सबा आजाद 37 वर्ष की है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा जाता है।

ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ यूरोप में स्पॉट किए गए है

हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ यूरोप में स्पॉट किए गए है। इस अवसर पर उनके साथ उनके बेटे रिदान और रिहान भी नजर आए। वहीं, इस अवसर पर पशमीना और ईशान रोशन भी वेकेशन एन्जॉय करते नजर आए। सभी मस्ती कर रहे थे। सभी कैमरे की ओर देखकर पोज भी देते नजर आए।

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma आत्महत्या मामले में नया मोड़, एक्ट्रेस की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर ड्रग्स लेने का लगाया आरोप

ऋतिक रोशन ने इसके पहले क्रिसमस पर तस्वीरें शेयर की थी  

पशमीना रोशन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे पसंदीदा।' पशमीना ने अपनी सोलो तस्वीर भी शेयर की है। वह बर्फ के बीच एन्जॉय करती नजर आ रही है। ऋतिक रोशन ने इसके पहले क्रिसमस पर तस्वीरें शेयर की थी। इस अवसर पर सभी साथ में मस्ती करते भी नजर आए। सभी ने हम साथ-साथ हैं का आईकॉनिक पोज भी दिया है। उनकी फोटोज वायरल हो गई है और इस पर कई लोग कमेंट्स भी कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma को सुसाइड से एक हफ्ते पहले आया था पैनिक अटैक, एक्ट्रेस की मां ने कहा- शीजान खान ने दिया धोखा

ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे

ऋतिक रोशन पशमीना के साथ भी नजर आए। वह जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका होगी। वहीं सबा आजाद जल्द मिनिमम में नजर आएंगी। वह नमिता दास और गीता कुलकर्ण के साथ होंगी। सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने अभी तक शादी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। दोनों एक साथ नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर भी काफी कमेंट करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)