Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IFFM 2024: विक्रांत मैसी की 12th Fail बनी बेस्ट फिल्म, मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में किसने मारी बाजी?

भारतीय मेलबर्न फिल्म महोत्सव (IFFM 2024) आगाज हाल ही में हुआ था जिसमें कार्तिक आर्यन और करण जौहर जैसी कई नामचीन फिल्म हस्तियों ने शिरकत की थी। अब इस फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं की सूची सामने आ गई है। जिसमें व्रिकांत मैसी की सुपरहिट फिल्म 12th Fail को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है। आइए मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के विनर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Sat, 17 Aug 2024 09:31 AM (IST)
Hero Image
किसने आईएफएफएम 2024 में मारी बाजी (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान शुक्रवार को किया गया था। अब भारतीय मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के विनर्स की सूची सामने आ गई है। इस अवॉर्ड्स फंक्शन में अभिनेता व्रिकांत मैसी की मूवी 12th Fail का दबदबा रहा है और बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया है। 

इसके अलावा सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी ने भी अलग-अलग कैटेगरी में जीत का परचम लहराया है। आइए इस लेख में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के विनर्स (Indian Film Festival of Melbourne 2024 Winners) की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। 

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल 2024 विनर्स लिस्ट

       विनर           अवॉर्ड
    12th Fail                    बेस्ट फिल्म
     बेस्ट एक्टर       कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
     बेस्ट एक्ट्रेस       पार्वती थिरुवोथु (उल्लोझुक्कू)
     बेस्ट डायरेक्टर     कबीर खान (चंदू चैंपियन),  निथलन स्वामीनाथन            (महाराज)
     बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स     च्वाइस         विक्रांत मैसी (12th Fail)
     बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स च्वाइस           लापता लेडीज 
     बेस्ट सीरीज          कोहरा
     इक्वलिटी इन सिनेमा          डंकी

  ब्रेकआउट फिल्म ऑफ द     इयर

        अमर सिंह चमकीला
    डाइवर्सिटी चैंपियन       रशिका दुग्गल

ये भी पढ़ें- 70th National Film Awards: कांतारा के लिए Rishab Shetty बेस्ट एक्टर, मनोज बाजपेयी को मिला स्पेशल मेंशन

12th Fail जीत की हकदार

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th Fail को बीते साल दशहर के अवसर पर 27 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस मूवी की कहानी ने हर किसी का दिल जीता और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। आईपीएसी मनोज कुमार शर्मा की इस बायोपिक में अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी शानदार अदाकारी से हर किसी प्रभावित किया। ऐसे में फिल्म को ये पुरस्कार मिलना लाजिमी है।