Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jio World Plaza: प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट पर देसी अंदाज से लूट लिया सबका दिल, एक झलक देख मुंह से निकलेगा Wow

Jio World Plaza Opening Event बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के इवेंट पर बीती रात सितारों का मेला लगा। दीपिका से लेकर सलमान-आलिया तक हर किसी ने ओपनिंग इवेंट अटेंड किया। अब इस इवेंट से ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की भी एक फोटो वायरल हो रही है।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 01 Nov 2023 09:51 AM (IST)
Hero Image
जियो वर्ल्ड प्लाजा ओपनिंग पर प्रियंका का दिखा देसी अंदाज / फोटो- Team Pc Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jio World Plaza: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जो भी करती हैं, उससे वह चर्चा में आ जाती हैं। उनके हर अंदाज पर फैंस भरपूर प्यार लुटाते हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में भारत आई हुई हैं।

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 को अटेंड करने के बाद अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीती रात बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में हुए जियो वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट का भी हिस्सा बनी।

इस खास मौके पर जहां दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक कई बड़े सितारों ने वेस्टर्न लुक अपनाया, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह बिल्कुल अलग अंदाज से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाते हुए नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने मुकेश अंबानी के इवेंट पर दिखाया देसी अंदाज

प्रियंका जहां जाती हैं, वह खुद ब खुद रौनक आ जाती है। एक तरफ जहां रेड कारपेट और फैशन शो में आलिया से लेकर कटरीना किफ (Katrina Kaif) तक ने अपना जलवा दिखाया, तो वहीं अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की जियो वर्ल्ड प्लाजा ओपनिंग इवेंट से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस बिल्कुल 'देसी' अंदाज में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की फैन हैं Bhumi Pednekar, मामी फिल्म फेस्टिवल में शेयर किया पीसी संग पहली मुलाकात का किस्सा

इस इवेंट पर प्रियंका देसी गर्ल बनकर पहुंचीं। वह शिमरी नियॉन साड़ी के साथ वेलवेट के हाफ स्लीव्स ब्लाउज में बेहद ही ग्लैमरस लगीं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ अपने बालों को ओपन रखा, जो उनके लुक में चार चांद लगाते हुए नजर आए। इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका के लुक ने जीता फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा को इस इवेंट पर साड़ी में देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओह फाइनली, मैं प्रियंका की फोटो का कबसे इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगा आज प्रियंका ये इवेंट नहीं अटेंड करेगी"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रियंका चोपड़ा बहुत ही सुन्दर लग रही हैं"। अन्य यूजर ने लिखा, "मैं प्रियंका चोपड़ा और नियॉन रंग दोनों से ही ऑबसेस्ड हूं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)के प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही एक्टर जॉन सीना के साथ हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: 'मेरा घमंड मेरे सपनों के सामने नहीं आता है', Priyanka Chopra की सफलता के ये हैं तीन मंत्र