Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कभी खुशी कभी गम' के भोजपुरी वर्जन में नजर आएंगे आम्रपाली-प्रदीप पांडे, शाह रुख-काजोल की जोड़ी को देंगे टक्कर

प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे इन दिनों भोजपुरी स्क्रीन के सबसे डिमांडिंग कलाकार हैं। दोनों ही स्टार्स ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं दोनों ही अपनी आने वाली फिल्म कभी खुशी कभी गम को लेकर काफी चर्चा में हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Sat, 28 Jan 2023 04:15 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Kabhi Khushi Kabhie Gham

नई दिल्ली, जेएनएन। Kabhi Khushi Kabhie Gham Bhojpuri Movie: अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान और ऋतिक रोशन की साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद अब भोजपुरी सिनेमा में भी ऐसी ही फिल्म बनने जा रही है। खास बात ये है कि इस भोजपुरी फिल्म का नाम भी 'कभी खुशी कभी गम' ही है। ये फिल्म एक बार फिर से बिग बी, शाह रुख और ऋतिक की याद दिलाएगी, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह से अलग है रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही  भोजपुरी 'कभी खुशी कभी गम' एक खूबसूरत पारिवारिक मूवी है। इसकी शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में शुरू हो चुकी है।

आम्रपाली और चिंटू की जोड़ी लगाएगी फिल्म में चार चांद

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भोजपुरी के सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह है, जिन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है। प्रेमांशु ने अपनी इस फिल्म को लेकर कहा कि ये फिल्म दर्शकों से जोड़ने में पूरी तरह सक्षम होगी। वहीं इसकी कहानी से लेकर संवाद, संगीत और स्क्रीनप्ले सबका पूरा ध्यान रखा गया है। कुछ मिलाकर 'कभी खुशी कभी गम' मूवी फुल इंटरटेनमेंट है।

डॉक्टर संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं मूवी के निर्माता

आपको बता दें कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सह निर्माता डॉक्टर संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय हैं। कहानी नन्हे पांडेय ने लिखी है। फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी के साथ सुजान सिंह, बृजेश त्रिपाठी,पल्लवी कोली, सूर्या द्विवेदी, बबलू खान, सुजीत भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं। साथ ही भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके संगीतकार ओम झा हैं।