Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'ओपेनहाइमर' के विवादित भगवद गीता सीन को Kangana Ranaut ने बताया फेवरेट, समझाया फिल्म का असल मतलब, वीडियो वायरल

हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर की स्टोरी पूरी दुनिया में लोगों को अट्रैक्ट कर रही है। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हुई। भारत में अब तक मूवी ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कंगना रनोट ने हाल ही में यह फिल्म देखी। उन्हें कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने रिव्यू देने के साथ ही भगवद गीता वाले सीन को ही पसंदीदा बता दिया।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Tue, 01 Aug 2023 12:22 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Kangana Ranaut and Film Oppenheimer Poster

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' दुनियाभर में धूम मचा रही है। इसके एक सीन को छोड़ दें, तो पूरी कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर बने सिलियन मर्फी की एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी पूरी फिल्म में चार चांद लगा रही है। कंगना रनोट ने हाल ही में फिल्म देखी और इसके बाद इसका रिव्यू भी किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवद गीता वाले सीन पर भी अपनी राय रखी।

कंगना ने किया 'ओपेनहाइमर' का रिव्यू

कंगना ने फिल्म देखने के बाद वीडियो बनाया और अपना रिव्यू दिया। उन्होंने कहा, ''दोस्तों मैं फिल्म ओपेनहाइमर देखकर आ रही हूं। ये एक फिजिसिस्ट की कहानी है, जो वर्ल्ड वॉर 2 में अमेरिका के लिए परमाणु के लिए बम बनाते हैं। मेरा पसंदीदा पार्ट भगवद गीता और भगवान विष्णु का रेफरेंस है, जब वो अपने अंदर के विष्णु के चैनलाइज करते हैं।'' उन्होंने लोगों से फिल्म को देखने की अपली की।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इसके साथ ही कंगना ने भगवद गीता वाले विवाद पर भी अपनी राय दी। एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह भगवद गीता वाले सीन पर क्या कहना चाहेंगी। क्या वह इंटेशनल नहीं लगता?

भगवद गीता विवाद पर कंगना ने दिए अपने विचार

इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ''भक्ति दिखाने का हर किसी का अपना तरीका होता है, ज्विश इंसान होने के नाते वह हिंदू देवी देवताओं को वह भक्तिभाव के साथ नहीं देखेंगे, लेकिन फिल्म में अगर उन्हें किसी के डिवोशन में देखा गया है, तो वह भगवान विष्णु हैं...यह रॉ फॉर्म में भक्ति का एक तरीका है।'' इस सीन को वीडियो में भी कंगना ने अपना फेवरेट बताया है।

फिल्म में सबसे ज्यादा पसंद आया ये सीन

एक फैन ने उनसे फिल्म से उनका फेवरेट सीन पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि जब फाइनल एक्सप्लोजन होता है, आग जलती है और सन्नाटा छा जाता है, तब एक आवाज बोलती है, "और अब मैं दुनिया का विनाशक हूं...।'' कंगना ने बताया कि यह सीन देखने के बाद बाद उन्हें कुरुक्षेत्र की लड़ाई की याद आ गई, जब विष्णु भगवान विराट रूप लेकर अर्जुन के सामने आते हैं और कहते हैं सब प्राणी मुझीसे उत्पन्न होकर मुझीमें समा जाते हैं। यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला सीन था, मैं देखकर हैरान थी।''