Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chetan Kumar: हिंदुत्व को झूठा बताने वाले बयान पर फंसे कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार, बेंगलुरु में गिरफ्तार

Kannada Actor Chetan Kumar Arrested In Bengaluru कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार एक बार फिर विवादों में उलझ गए हैं। उन्होंने बीते दिन हिंदुत्व को लेकर एक ट्वीट किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब इस ट्वीट के कारण चेतन कुमार गिरफ्तार हो गए हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Tue, 21 Mar 2023 01:12 PM (IST)
Hero Image
Kannada Actor Chetan Kumar Arrested In Bengaluru, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kannada Actor Chetan Kumar Arrested In Bengaluru: कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार हिंदुत्व को लेकर किए गए ट्वीट के कारण बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने बीते दिन एक ट्वीट करते हुए हिंदुत्व को झूठा बताया था, जिसकी वजह से अब वो गिरफ्तारी हो गए हैं।

चेतन कुमार ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि 'हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है।' एक्टर का ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब मंगलवार को चेतन कुमार को बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

ट्वीट के बाद दर्ज हुई शिकायत

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, चेतन कुमार ने बीते दिन ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है। इसके बाद ट्वीट के आधार पर बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अब 22 मार्च को चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह विडियो भी देखें

Yesterday, Chetan tweeted that Hindutva is built on lies. A complaint was registered at Seshadripuram PS based on the tweet. The… https://t.co/rSkyw4gQvy— ANI (@ANI) March 21, 2023

चेतन कुमार का विवादित ट्वीट

चेतन कुमार एक्टिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। पहले भी एक्टर अपनी बयानबाजी के लिए कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। इस बार उनके निशाने पर हिंदुत्व आया। चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा, "हिंदुत्व झूठ पर बना है...। सावरकर: भारतीय 'राष्ट्र' तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे- एक झूठ है। 1992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमि' है- एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा- नानजेगौड़ा टीपू के 'हत्यारे' हैं- एक झूठ है। हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है।"

हिजाब मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

हिंदुत्व से पहले चेतन कुमार बीते साल कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। एक्टर पर आरोप लगे थे कि उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ट्वीट कर दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।