Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kareena Kapoor Cake Cutting: बेटे जेह के साथ करीना कपूर ने काटा केक, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरे

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरे शेयर की है जिसमे करीना छोटे बेटे जेह के साथ बर्थडे केक काटती नजर आ रही है। इस मौके पर एक्ट्रेस काफी खुश लग रही हैं।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Wed, 21 Sep 2022 08:20 PM (IST)
Hero Image
Kareena Kapoor Khan, Jeh Ali Khan, Instagram,

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Cake Cutting: कपूर परिवार में आज खुशी का माहौल है। दरअसल, रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी करीना कपूर आज पूरे 42 साल की हो चुकी हैं। इसी बीच बेबो ने पेरेंट्स के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी एक झलक करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। करिश्मा ने करीना के केक कटिंग फोटो को शेयर किया है।

बेटे जेह के साथ करीना ने काटा केक

फोटो / इंस्टाग्राम करिश्मा कपूर

रणधीर कपूर ने बेटी करीना के लिए अपने घर पर एक सेलिब्रेशन रखा था। इस मौके पर सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, बबीता कपूर, तैमूर अली खान और जेह बाबा भी नजर आए। करिश्मा ने दो फोटोज शेयर की है पहली तस्वीर में जेह मम्मी करीना की बर्थडे कैंडल पर फूंक मारते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं, दूसरी फोटो में करीना और करिश्मा सेल्फी देती नजर आ रही हैं। इस मौके पर दोनों बहने व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी।

देर रात दोस्तों के साथ होगी पार्टी

फोटो / इंस्टाग्राम करिश्मा कपूर 

बता दें करीना कपूर अपना हर बर्थडे बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर जन्मदिन पर विदेश के लिए रवाना हो जाती हैं, लेकिन इस बार ऐसे नहीं हुआ। ऐसे में खबर है कि देर रात करीना-सैफ के घर पार्टी होगी, जिसमे बेबो के कई दोस्त शामिल होंगे। इस पार्टी का जिक्र करीना की ननद सोहा अली खान ने किया है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सोहा का एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो करीना को जन्मदिन की बधाई दे रही है और साथ ही साथ बताया है कि रात पार्टी में शामिल होंगी।

आलिया भट्ट ने किया बेबो को विश

फोटो / इंस्टाग्राम आलिया भट्ट 

करीना को रात 12 बजे से ही जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही हैं। करीना की आंटी नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर साहनी, सारा खान तक ने स्पेशल मैसेज के साथ फोटोज पोस्ट कर उनपर प्यार लुटाया। वहीं करीना की भाभी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट् ने भी खास फोटो पोस्ट कर उन्हें विश किया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो पोस्ट कर लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक मेरी फेवरेट सुपरस्टार करीना कपूर खान।

यह भी पढ़ें- Soundarya Rajinikanth: जन्मदिन के मौके पर सौंदर्या रजनीकांत ने फैंस को दिया खास तोहफा, शेयर की बेटे वीर की एक झलक