Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kareena Kapoor Khan ने शेयर की बेटे तैमूर की 6 एब्स वाली फोटो, यूजर बोले- सुभानल्लाह

Kareena Kapoor Khan एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने सैफ के दोनों बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) नजर आ रहे हैं। ये फोटो लोगों का ध्यान खींच रही है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 11 Apr 2023 08:38 PM (IST)
Hero Image
Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan, Jeh Ali Khan, Jehangir Ali Khan, Ibrahim Ali Khan

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस कहलाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साथ ही उनके लुक्स को लेकर भी चर्चा होती रहती है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे सैफ के दोनों बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) नजर आ रहे हैं। ये फोटो लोगों का ध्यान खींच रही है।

इब्राहिम और तैमूर ने दिखाए अपने  एब्स

दरअसल, देशभर में 10 अप्रैल को सिबलिंग डे मनाया गया। वहीं अब करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ उनके बड़े भाई इब्राहिम अली खान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों ही अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

तस्वीर में बड़े भाई की नकल करते हुए तैमूर अपनी टी-शर्ट उठाकर अपने एब्स को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- भाई-बहन का दिन कल था या आज...या..रोज है? इग्गी और टिम टिम।

करीना कपूर का ईस्टर सेलिब्रेशन

हाल ही में करीना कपूर फैमिली के साथ घर पर ईस्टर सेलिब्रेट किया था। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें तैमूर अली खान, जेह अली खान, सैफ अली खान, इनाया नौमी खेमू और करिश्मा कपूर के बेटे कियान भी नजर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

फिल्म द क्रू में नजर आएंगी बेबो

वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना कपूर जल्द फिल्म द क्रू में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका है। वह कई और प्रोजेक्ट्स पर भी साथ काम कर रही हैं।