Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में जज के तौर पर नजर आएंगी करिश्मा कपूर? इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस

करिश्मा कपूर को आपने कई बार डांस रियलिटी शोज पर देखा होगा। हालांकि तब करिश्मा एक गेस्ट के तौर पर शो का हिस्सा होती थीं। लेकिन अब लग रहा है कि एक शो में करिश्मा ने अपनी जज की कुर्सी पक्की कर ली है। खबरों की मानें तो करिश्मा बहुत जल्द डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज की कुर्सी संभालेंगी।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sat, 15 Jun 2024 05:27 PM (IST)
Hero Image
Karishma Kapoor to replace this actress as judge

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शोज को लेकर दर्शकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। फिर चाहें वो सिंगिंग रियलिटी शो हो, डांस रियलिटी शो हो या फिर कोई और टैलेंट हंट शो। आज के समय में टीवी पर इसकी भरमार है। शो में फैंस की दिलचस्पी बनी रहे इस बात को लेकर मेकर्स भी आने वाले समय में कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं। अब ऐसी ही खबर एक डांस रियलिटी शो से आ रही है।

किसे करेंगी रिप्लेस?

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार राजा हिंदुस्तानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को जज करती नजर आएंगी। इससे पहले इस मंच पर सोनाली बेंद्रे जज के तौर पर दिखाई दे रही थी। फिलहाल अभी एक्ट्रेस ने शो का कान्ट्रेक्ट साइन नहीं किया है लेकिन वो इस ऑफर को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं शो के पहले और दूसरे सीजन में मलाइका अरोड़ा को जज की कुर्सी मिली थी।

यह भी पढ़ें: 'दिल तो पागल है' के इस गाने पर 'निशा' और 'पूजा' ने दिखाया था स्वैग, वायरल वीडियो पर करिश्मा कपूर ने अब कही ये बात

करिश्मा को बनाया नया जज

पोर्टल के अनुसार इस बार सोनाली बेंद्रे को इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के लिए एप्रोच नहीं किया गया है इसलिए शो पर उनकी वापसी मुश्किल है। मेकर्स करिश्मा कपूर से बातचीत कर रहे हैं हो सकता है उन्हें इसके लिए फाइनल कर लिया जाए। करिश्मा कपूर को बाकी अन्य दो जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर 4 को जज करते देखा जाएगा।

'इंडियाज बेस्ट डांसर' का पहला सीजन 2020 में आया था। दूसरे सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर, 2021 को हुई थी। 30 सितंबर, 2023 को तीसरे सीजन का फिनाले हुआ था। इस सीजन के विनर समर्पण लामा बने थे। समपर्ण ने अंजलि मंगाई,अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी को हराकर ये ट्राफी अपने नाम की थी।

करिश्मा को आखिरी बार फिल्म 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और सारा अली खान जैसे किरदार नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Hum Saath Saath Hai की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान को दी गई थी नींद की गोली, जानें क्या है पूरा मामला