Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sapna Choudhary ने पति के हाथों से पानी पीकर खोला व्रत, खूबसूरत पत्नी को एकटक निहारते दिखे वीर

Sapna Choudhary Romantic Video सपना और वीर ने साल 2020 में के शुरुआत में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचाई थी जिसकी खबर कानों कान किसी को ना लगने दी। शादी के 9 महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 10:03 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Sapna Choudhary Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Sapna Choudhary Romantic Video With Husband Veer Sahu On Karwa Chauth: कल यानी 13 अक्टूबर, 2022 को पूरे देश में करवा चैथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। करवा चौथ पर पत्नी पूरा दिन निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ की धूम बाॅलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक भी देखने को मिल रही है। ऐसे में हरियाणवी क्वीन सपना चैधरी पीछे कैसे रहतीं। सपना ने पति वीर साहू की लंबी उम्र के लिए व्रत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पति की आरती उतारी नजर आईं सपना

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। वो सोहल श्रृंगार करके अपने पति की पूजा करती दिख रही हैं। सबसे पहले सपना अपने पति वीर साहू को तिलक लगाती हैं, फिर उनकी आरती उतारती हैं। इसके बाद वो चांद और पति को एक साथ देखती हैं। वहीं वीर साहू अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका उपवास खोलते हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी रोमांटिक लग रहे हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग ‘कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया...‘ गाना बज रहा है।

लाल जोड़े में कहर ढाती दिखीं डांसर

सपना चौधरी के लुक की बात करें तो उनका पूरा लुक हरियाणवी था। उन्होंने सुर्ख लाल रंग का ड्रेस कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने ट्रेडीशनल चुनरी पहनी थी। साड़ी के साथ सपना ने हैवी जूलरी, रेड लिपस्टिक, रेड मोजड़ी, डीप नेक ब्लाउज, लाल बिंदी से अपने लुक को कंपलीट किया था। इस दौरान सपना ने काफी लाइट मेेकअप किया था। उनके चांद जैसे इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें - Sapna Choudhary Video: करवा चौथ के मौके पर सोलह श्रृंगार में नजर आईं सपना चौधरी, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत