Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth पर अनिल कपूर के घर लगा एक्ट्रेसेस का तांता, शिल्पा शेट्टी से मीरा राजपूत तक पहुंचे ये सेलेब्स

Karwa Chauth 2023 Celebration अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर करवा चौथ का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखते हैं। जहां बॉलीवुड के कई नामी हस्तियां पहुंचती हैं। अब इस साल भी सुनीता कपूर ने घर पर करवा चौथ की पूजा रखी है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Wed, 01 Nov 2023 08:41 PM (IST)
Hero Image
करवा चौथ पर अनिल कपूर के घर लगा एक्ट्रेसेस का तांताष (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री धूमधाम से करवा चौथ मना कर रही है। हर साल अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपने घर फेस्टिवल को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी उन्होंने करवा चौथ का सेलिब्रेशन रखा है और लगभग पूरे बॉलीवुड को इनवाइट किया है।

अनिल कपूर के घर कई जानी-मानी हस्तियां करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंच चुकी है। इनमें शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत से लेकर बबीता कपूर तक कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- Karva Chauth 2023: शिल्पा शेट्टी से लेकर हंसिका मोटवानी तक, इन एक्ट्रेसेस ने दिखाई करवा चौथ सेलिब्रेशन की एक झलक

अनिल कपूर के घर पहुंचे सेलेब्स

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुनीता कपूर के घर के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में कई एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं और पूजा शुरू करते हुए दिख रही हैं। ज्यादातर एक्ट्रेस ने रेड कलर साड़ी को सेलिब्रेशन के लिए चुना। आइए देखते हैं, कौन- कौन अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पहुंची...

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

सोनम कपूर

अनिल कपूर के घर बेटी सोनम कपूर भी करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे। एक्ट्रेस ग्रे और पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं। 

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत रेड कलर की साड़ी पहने सुनीता कपूर के घर पहुंची और अपने सिंपल लुक से फैंस का ध्यान खींचा।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

गीता बसरा

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी पूजा की थाली लिए पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी भी नजर आई।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

शिल्पा शेट्टी

पूजा की थाल लिए शिल्पा शेट्टी, पिंक और रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आईं। सुनीता कपूर के घर पहुंचकर उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

नताशा दलाल

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, पर्पल कलर के लहंगे में सुनीता कपूर के घर पहुंची।  

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

मन्ना शेट्टी

सुनील शेट्टी की पत्नी मन्ना शेट्टी ने भी इस करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: चांद निकलने में अभी टाइम है... OTT पर पार्टनर संग देखें ये रोमांटिक फिल्में

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

रीमा कपूर

करिश्मा कपूर और करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर भी सुनीता कपूर के घर पहुंची। शिल्पा शेट्टी के शेयर किए हुए वीडियो में वो रस्मे करते हुई नजर आईं। 

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)