Katrina Kaif की बांह पर ब्लैक पैच देखकर फैंस को हुई उनकी हेल्थ की चिंता, पूछने लगे- क्या आप ठीक हो?
कटरीना कैफ को हाल ही में मुंबई में एक नवरात्रि इवेंट के दौरान स्पॉट हुईं। उनके शानदार ट्रेडिशनल लुक ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि इससे भी एक बड़ी चीज जिस पर फैंस की निगाहें टिक गईं वो था उनके हाथ पर बंधा एक ब्लैक पैच। फैंस को लगा कि एक्ट्रेस की हेल्थ ठीक नहीं है और वो उनका हालचाल लेने लगे।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को हाल ही में मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने तरुण तहिलानी की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी जिसने सभी का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस के लुक से नजर हटने का नाम ही नहीं ले रही थी।
हालांकि इन सबके बीच एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो था एक्ट्रेस के हाथ पर बंधा एक ब्लैक पैच। एक्ट्रेस का इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। फैंस को लग रहा है कि उनके हाथ पर एक मेडिकल पैच है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना की बांह पर बंधा ये काला पैच डायबिटीज का है, जिसका उपयोग ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करने के लिए किया जाता है।
यह भी पढ़ें: इस खास वजह से Katrina Kaif ने शुरू किया Kay Beauty Brand, बोलीं- मुझे भावनाएं व्यक्त करने का तरीका मिला
क्या है ये ब्लैक पैच?
ऐसे पैच को कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर (सीजीएम) के रूप में भी जाना जाता है। इसे ज्यादातर डायबिटीज से पीड़ित लोग पहनते हैं जिन्हें अपना ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करना पड़ता है।हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कटरीना कैफ को डायबिटीज है। वहीं कुछ फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये कोई फिटनेस ट्रैकर भी हो सकता है। उसने कमेंट किया- "यह अल्ट्राह्यूमन जैसा फिटनेस ट्रैकर हो सकता है,जो ब्लड शुगर लेवल,हृदय गति और यहां तक कि नींद के पैटर्न पर भी नजर रखता है।"
किस फिल्म में आएंगी नजर?
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म मेरी क्रिसमस में देखा गया था। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक थ्रिलर में विजय सेतुपति भी नजर आए थे। यह फिल्म इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कैट आने वाले समय में फरहान अख्तर की जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी महिलाओं की रोड ट्रिप पर आधारित होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: क्यों प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म Jee Le Zaraa में हो रही देरी? जोया अख्तर ने बताया असली कारण