Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Merry Christmas Song: विजय सेतुपति-कटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' का पहला गाना रिलीज, लिरिक्स ने किया फैंस को इम्प्रेस

Merry Christmas Song विजय सेतुपति की इस साल फिल्म जवान रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। नेगेटिव कैरेक्टर में विजय की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। वहीं कटरीना कैफ ने टाइगर 3 से अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री का जलवा लोगों को दिखाया। फैंस अब इस जोड़ी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। उनकी अपकमिंग मूवी का पहला गाना सामने आ चुका है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:54 AM (IST)
Hero Image
Katrina Kaif and Vijay Sethupati from Merry Christmas

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Merry Christmas First Song Out: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर खई दिनों से चर्चा में हैं। पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर फैंस को इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। विजय और कटरीना को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही एक समां बांध दिया है और अब मूवी का पहला गाना सामने आ चुका है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

'मेरी क्रिसमस' का पहला गाना आया सामने

क्रिसमस के मौके पर सिंगर आशुतोष गांगुली (ऐश किंग) ने 'मेरी क्रिसमस' के लिए गाए गाया का वीडियो शेयर किया है। इस गाने के लिरिक्स प्रीतम ने लिखे हैं। विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फोटोज के साथ ऐश किंग ने ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''परफेक्ट मेरी क्रिसमस गाना इधर है। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।''

View this post on Instagram

A post shared by TIPS (@tips)

'मेरी क्रिसमस' की रिलीज को ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। मूवी एक्शन-ड्रामा जेनर पर आधारित फिल्म है।इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं, जिन्होंने 'बदलापुर' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। इस मूवी में एक्शन के अलावा व्यूअर्स को रोमांस, सस्पेंस और सरप्राइज का पैकेज भी देखने को मिलेगा। 

फैंस को पसंद आया गाना

'मेरी क्रिसमस' का टाइटल ट्रैक कई फैंस को पसंद आया है। इसी के साथ उन्होंने कटरीना-विजय की फिल्म को देखने में दिलचस्पी भी दिखाई है।

3 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

पहली बार स्क्रीनस्पेस शेयर कर रहे विजय और कटरीना की केमेस्ट्री को देखने के लिए फैंस में एक्साइटमेंट बरकरार है। फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'मेरी क्रिसमस' मूवी को हिंदी, तमिल और तेलुगू लैंग्वेज में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर Ileana D'Cruz ने रिवील किया बेटे का चेहरा! स्वरा भास्कर और सोनम कपूर क बच्चों की झलक भी आई सामने