Move to Jagran APP

मुंबई के फ़िल्मसिटी में आने वाली है बाढ़, ऐसा होगा जैसा कभी नहीं हुआ

ख़बर है कि मुंबई के फ़िल्मसिटी में बनने वाली इस फ़िल्म का भव्य सेट तैयार किया जा रहा है, जिसमें मंदिर, शहर सब कुछ है।

By Hirendra JEdited By: Updated: Wed, 06 Dec 2017 10:40 AM (IST)
Hero Image
मुंबई के फ़िल्मसिटी में आने वाली है बाढ़, ऐसा होगा जैसा कभी नहीं हुआ
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब आप सोच रहे होंगे कि भला मुंबई में अचानक बाढ़ कैसे आने वाली है। ऐसा क्या हुआ? तो हम आपको बता दें कि हम यहां किसी रियल वेदर रिपोर्ट की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि अभिषेक कपूर की फ़िल्म 'केदारनाथ' के बारे में बता रहे हैं। इस फ़िल्म में बाढ़ के दृश्य मुंबई में शूट होने जा रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान की आने वाली फ़िल्म 'केदारनाथ' की चर्चा इन दिनों खूब है। अभिषेक कपूर की इस फ़िल्म का पहला शेडयूल केदारनाथ में पूरा हो चुका है। अब तैयारी दूसरे शेडयूल की है। जैसा कि यह खबर सामने आयी थी कि 'केदारनाथ' की शूटिंग कुछ कारणों की वजह से बीच में ही रुक गयी थी। अब  फ़िल्म के दूसरे शेडयूल की शूटिंग की तैयारी मुंबई के ही एक सेट पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर भी अमिताभ बच्चन ही हैं महानायक, जानें टॉप 7 बॉलीवुड स्टार्स में कौन-कौन है शामिल

ख़बर है कि मुंबई के फ़िल्मसिटी में बनने वाली इस फ़िल्म का भव्य सेट तैयार किया जा रहा है, जिसमें मंदिर, शहर सब कुछ है। फ़िल्म की पृष्ठभूमि उत्तराखंड में आने वाली बाढ़ पर आधारित है। सो, टीम ने सारे बाढ़ के दृश्य यही फ़िल्माये जाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बड़े-बड़े वॉटर टैंकर्स की व्यवस्था की गयी है। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा फ़िल्म को लेकर कोई समझौता नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर मनीष मल्होत्रा को मिला करण जौहर समेत इन दोस्तों से सरप्राइज़ पार्टी, देखें तस्वीरें

बता दें कि इस पूरे सेट को बनाने में सात करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। साथ ही सुशांत और सारा इन दृश्यों को फ़िल्माने के लिए ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होने वाली है।