Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramayana: 'मेरा रामायण से गहरा नाता है', रणबीर कपूर की फिल्म से बतौर निर्माता जुड़ने पर Yash ने तोड़ी चुप्पी

रॉकिंग स्टार यश को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी कि वह नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे। हालांकि अब यश बतौर एक्टर फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वह फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में यश ने फिल्म को को-प्रोड्यूस करने पर अपना बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 12 Apr 2024 02:44 PM (IST)
Hero Image
रामायण में यश निभाएंगे ये किरदार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ramayana: नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर बज बना हुआ है। इस फिल्म में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अहम भूमिका में नजर आएंगे। रामायण में जहां राम की भूमिका में रणबीर कपूर दिखाई देंगे, वहीं सीता का रोल सई पल्लवी को मिला है। कहा जा रहा था कि मल्टी-स्टारर फिल्म में केजीएफ स्टार यश (Yash) रावण का किरदार निभाएंगे, मगर ऐसा नहीं होगा।

यश रणबीर कपूर स्टारर रामायण में रावण की भूमिका तो नहीं निभाएंगे, लेकिन वह इस फिल्म को को-प्रोड्यूस जरूर करने जा रहे हैं। जी हां, यश, नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर मच अवेटेड फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। हाल ही में, नमित की प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइन्ट क्रिएशंस ने रामायण के लिए हाथ मिलाया है।

रामायण का हिस्सा बने यश

यश ने रामायण का निर्माण करने पर कहा, "मैं हमेशा से ऐसी फिल्में बनाना चाहता था, जो ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा को प्रदर्शित करे। इसीलिए मैंने सबसे अच्छे वीएफएक्स स्टूडियो में से एक के साथ हाथ मिलाने के लिए LA गया और मुझे खुशी एक भारतीय के साथ जुड़कर खुशी हुई। नमित और मैंने बहुत चर्चा की और किस्मत से भारतीय सिनेमा के प्रति दृष्टिकोण पर हमारा तालमेल एकदम मेल खाता है।"

KGF Star Yash

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर पार्टी करने पहुंचे Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट, यूजर बोला- 'रामायण में भाईजान बनेंगे...'

इसलिए रामायण को को-प्रोड्यूस कर रहे यश

यश ने आगे कहा, " हमने कई प्रोजेक्ट्स पर बातचीत की है और इन चर्चाओं के दौरान रामायण का विषय सामने आया। यह नमित के काम का हिस्सा था। मैं रामायण से गहराई से जुड़ा हुआ हूं और मेरे मन में इसके लिए एक दृष्टिकोण था। रामायण के को-प्रोड्यूक्शन में शामिल होकर हम एक ऐसी भारतीय फिल्म लाने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में उत्साह और जुनून पैदा कर देगी।"

रामायण के मूल को किया जाएगा प्रदर्शित

यश ने आगे कहा, "रामायण हमारे जीवन के ताने-बाने में रची-बसी है। हम भले ही इसे अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन हर फ्रेश विस्डम नया ज्ञान देती है और नया दृष्टिकोण ऑफर करती है। हमारा लक्ष्य है कि इस महाकाव्य को सम्मान के साथ बड़े पैमाने पर सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाए, लेकिन इसका कोर कहानी, इमोशन और मूल्यों को ईमानदारी के साथ इसका चित्रण करना होगा।"

बता दें कि यश जल्द ही एक्शन-थ्रिलर टॉक्सिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में बतौर अभिनेता होने के साथ-साथ वह को-प्रोड्यूसर भी हैं।

यह भी पढ़ें- केटेल रोप, साइकलिंग... 'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग, राहा संग गांव से एक्टर का वीडियो वायरल