Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatron Ke Khiladi 13: KKK13 में नहीं हुआ तीसरा एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट के आगे मेकर्स ने टेके घुटने

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सामने आया कि शो में अब तक चार एलिमिनेशन हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में आई अपडेट के बाद सामने आया कि एक कंटेस्टेंट ने वापसी की है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeeUpdated: Mon, 29 May 2023 03:47 PM (IST)
Hero Image
Khatron Ke Khiladi 13 Rohit Roy is not Evicted from Rohit Shetty show KKK13

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में रोहित रॉय के फैंस को तब झटका लगा जब उन्हें पता चला कि खतरनाक स्टंट करते वक्त एक्टर घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि वो जल्द ही वापस भारत भी आ सकते हैं। अब रोहित को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।

KKK13 से बाहर नहीं हुआ ये कंटेस्टेंट

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रोहित, कुछ दिनों के ब्रेक के बाद स्टंट रिंग में वापस आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी चोट काफी हद तक ठीक हो गई है। खबर है कि रोहित ने भारत वापसी से इनकार कर दिया था। उन्हें वहीं रहने और रिकवर करने की इच्छा जताई। चैनल को भी लगा कि लोग उन्हें शो में स्टंट करते देखने चाहेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)


रोहित रॉय को लेकर आई ये अपडेट

रोहित ने जब मेकर्स से जोर देकर रुकने के लिए कहा तो उनकी बात मान ली गई। हालांकि रोहित के एलिमिनेशन को लेकर काफी खबरें आ रही थीं, लेकिन अब उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को ज्वाइन कर लिया है। कहा जा रहा था कि गंभीर चोट लगने के चलते वो स्टंट नहीं कर सकते हैं और उन्हें भारत वापस भेज दिया जाएगा। खतरों के खिलाड़ी 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर उनकी वापसी होगी।

जल्द होगा टीवी पर स्ट्रीम

आपको बता दें कि रोहित को छोड़कर खतरों के खिलाड़ी 13 में अब तक तीन एलिमिनेशन हो चुके हैं। शो से बाहर होने वाली रूही चतुर्वेदी पहली खिलाड़ी बनीं इसके अलावा अंजुम फकीह भी एलिमिनेट हो चुकी हैं, तीसरे नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। फैंस इस शो का टीवी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जुलाई मिड में इस शो का प्रीमियर होगा। शो के किसी भी एलिमिनेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।