Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट' में झूम कर नाचे खेसारी लाल यादव, नम्रता मल्ला ने भी जमकर बिखेरा जलवा

खेसारीलाल यादव ने सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की भी सराहना की और झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर भी अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा जमशेदपुर जितना खूबसूरत जगह है उतने ही प्यारे यहां के लोग हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Thu, 25 May 2023 04:06 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit: Khesari Lal Yadav And Namrata Malla

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट का आयोजन झारखंड के जमशेदपुर में किया गया।

इस दौरान खेसारी ने न सिर्फ खुद झूम कर डांस किया, बल्कि अपने गानों की धुन दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में नम्रता मल्ला ने भी जमकर अपना जलवा बिखेरा।

सारेगामा हम नाईट में खेसारी ने किया अपने गाने का प्रमोशन

सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट में खेसारी लाल यादव झूमकर नाचे। इस दौरान एक्टर ने अपने कई हिट गानों को भी स्टेज पर गाया। यही नहीं, एक्टर ने कल रिलीज हुए अपने नए गाने मुरब्बा का भी प्रमोशन किया। खेसारी के इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही उन्होंने फैंस से मुरब्बा गाने को ढेर सारा प्यार देने की बात कही।

View this post on Instagram

A post shared by Badri Jha (@badrijha)

जमशेदपुर शहर को लेकर खेसारी ने कही दिल की बात

इस मौके पर खेसारीलाल यादव ने सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की भी सराहना की और झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर भी अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा, "जमशेदपुर जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही प्यारे यहां के लोग हैं। अगर देखा जाए तो फिल्मों के शूटिंग के लिहाज से यह जगह परफेक्ट है और यहां की प्राकृतिक छटा इस जगह को फिल्म सिटी जैसा एहसास कराता है। यहां जल, जंगल, जमीन, नाले, सड़क, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जैसी हर वो चीज है, जो फिल्म सिटी में होनी चाहिए। बस जरूरत है कि यहां सरकार से फिल्म मेकिंग के लिए थोड़ी मदद की। इसके बाद इस शहर से भी अच्छी फिल्में बनकर निकलेंगी और दुनिया में इस लोकेशन को देखा जाएगा।"

ये है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने कहा, "इस नाईट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व पूरे देश में भोजपुरी फिल्मों के प्रति जागरूकता लाना है। बस थोड़ी मदद यहां के सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा।"