Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Godfather First Look Out: 'गॉडफादर' का फर्स्ट लुक आउट, सफेद दाढ़ी-बाल में खेसारी लाल को पहचानना होगा मुश्किल

‘गॉडफादर’ फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है। आगे फिल्म से जुड़ी और भी तस्वीरें दर्शकों के बीच शेयर की जाएंगी। वहीं ‘गॉडफादर’ में खेसारी लाल यादव को अलग अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 10 Feb 2023 04:05 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Khesari Lal Yadav Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav Movies Godfather First Look Out: भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में खेसारी ने कई सुपरहिट फिल्में और गानें दिए हैं। वहीं, ​इन दिनों खेसारी अपनी आने वाली फिल्म 'गॉडफादर' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब 'गॉडफादर' से उनका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्टर को पहली नजर में पहचान पाना बेहद मुश्किल होगा।

'गॉडफादर' का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म मेकर रत्नकार कुमार ने अपनी फिल्म 'गॉडफादर' से खेसारी लाल यादव का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है, जो काफी धांसू है। फर्स्ट लुक से साफ पता चल रहा है कि खेसारी इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल सफेद दाढ़ी और सफेद बाल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कंधे पर बैट लिया हुआ है। तस्वीर में खेसारी की जबरदस्त बॉडी देखने लायक है। इस फिल्म को पराग पाटिल द्वारा निर्देशित​ किया गया है। फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस के बीच इसको लेकर उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ ‘गॉडफादर’ में भोपजुरी की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस यामिनी सिंह लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ का निर्माण टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री ने किया है। खेसारी लाल यादव की फिल्म के फर्स्ट लुक को उनके फैंस के साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया है। उनका लुक आउट होते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म की कहानी प्राण ने लिखी है ।