Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा चंडीगढ़ में कर सकते हैं शादी, वेन्यू को लेकर आईं ये खबर

Kiara Advani Wedding Venue कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर खबर आई है कि दोनों जल्द चंडीगढ़ में शादी कर सकते है। वहीं दोनों के वेन्यू को लेकर भी एक खबर आई हुई है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म कलाकार है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 02 Nov 2022 09:24 PM (IST)
Hero Image
Kiara Advani Wedding Venue: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Wedding Venue: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों चंडीगढ़ या गोवा में शादी के लोकेशन ढूंढ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लव बर्ड्स की शादी वाकई हो रही है। कब और कहां अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन खबरों की मानें तो दोनों चंडीगढ़ और गोवा में शादी के लिए शानदार लोकेशन ढूंढ रहे थे।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गोवा में शादी नहीं करेंगे

सूत्रों के अनुसार दोनों कई महीनों से शादी के लिए लग्जरियस प्रॉपर्टीज देख रहे हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसॉर्ट के बारे में भी सोचा है, जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी। सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गोवा में शादी करने का निर्णय लिया था लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा के पंजाबी परिवार को देखते हुए गोवा में शादी करने के निर्णय को छोड़ दिया गया है।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝐊𝐢𝐚𝐫𝐚 𝐒𝐢𝐝𝐡𝐚𝐫𝐭𝐡 𝐌𝐚𝐥𝐡𝐨𝐭𝐫𝐚 💘🇮🇩 (@sidkiara.world30)

यह भी पढ़ें: Aamrapali Dubey ने सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव के साथ बनाई मजेदार रील वीडियो, फैंस को आया पसंद

कॉफी विद करण पर दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है

कॉफी विद करण पर जब से दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है, तब से दोनों से शादी के बारे में पूछताछ की जाती है। शाहिद कपूर ने भी कियारा आडवाणी के साथ बातचीत के दौरान उनकी शादी पर बात की थी। चंडीगढ़ या गोवा दोनों जहां भी शादी करें। उनके फैंस तस्वीरों को लेकर काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐊𝐢𝐚𝐫𝐚 𝐒𝐢𝐝𝐡𝐚𝐫𝐭𝐡 𝐌𝐚𝐥𝐡𝐨𝐭𝐫𝐚 💘🇮🇩 (@sidkiara.world30)

यह भी पढ़ें: Rambha Car Accident Updates: रंभा की बेटी अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, प्रार्थना के लिए फैंस का किया आभार व्यक्त

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शेरशाह में एक साथ काम किया था

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में एक साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। दोनों की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ भी नजर आते है। दोनों के फैंस भी शादी की पुष्टि का इंतजार कर रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐊𝐢𝐚𝐫𝐚 𝐒𝐢𝐝𝐡𝐚𝐫𝐭𝐡 𝐌𝐚𝐥𝐡𝐨𝐭𝐫𝐚 💘🇮🇩 (@sidkiara.world30)