Move to Jagran APP

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से डेब्यू करने वाली पलक तिवारी कभी स्टेज पर रोती आई थीं नजर, सलमान ने कराया था चुप

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan News किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस बीच इस फिल्म से पलक तिवारी का भी डेब्यू हुआ है। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Fri, 21 Apr 2023 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 06:33 PM (IST)
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan News: सलमान खान फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan News: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान को 11 साल की पलक तिवारी को चुप कराते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो तब का है, जब श्वेता तिवारी ने बिग बॉस 4 जीत लिया था। सलमान खान का वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है। इस पर फैंस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

सलमान खान को 11 वर्षीय पलक तिवारी के साथ देखा जा सकता है

सलमान खान को पलक तिवारी से बिग बॉस 4 के मंच पर बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है। उनकी ईद के अवसर पर 21 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की भी अहम भूमिका है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कम रही है। इसके चलते इसकी ओपनिंग पर भी प्रभाव पड़ता नजर आ सकता है।

When bhoi met 11 year old Palak Tiwari for the first time. Must say he is sweet with the kids.

by u/ProperPenguinn in BollyBlindsNGossip

रेडिट पर पलक तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है

अब रेडिट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां सलमान खान 11 साल की पलक तिवारी को बिग बॉस 4 के मंच पर पहली बार मिलते हैं। वीडियो में श्वेता तिवारी को बिग बॉस 4 की ट्रॉफी के साथ भी देखा जा सकता है। पलक तिवारी अपनी मां को गले लगा रही है और उनकी आंखों में आंसू है। वहीं, सलमान खान 11 साल की पलक तिवारी को चुप करा रहे हैं। इस शो में द ग्रेट खली भी फाइनलिस्ट थे। वे भी बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

किसी का भाई किसी की जान से पलक तिवारी का बॉलीवुड डेब्यू हुआ है

किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अलावा वेंकटेश डग्गुबाती, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला और सिद्धार्थ निगम की भी अहम भूमिका है। इनमें से कई लोगों का बॉलीवुड में डेब्यू हुआ है। पलक तिवारी ने फिल्म के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उनके गाने काफी पसंद किए गए हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.