Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की एक्ट्रेस शहनाज गिल रिया कपूर की फिल्म में भी आएंगी नजर, रोल को लेकर किया खुलासा

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अलावा शहनाज गिल की अहम भूमिका है। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह रिया कपूर की फिल्म में भी नजर आनेवाली है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 20 Apr 2023 04:39 PM (IST)
Hero Image
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates, shehnaaz gill video

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates: फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली शहनाज गिल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में पलक तिवारी और राघव जुयाल की भी अहम भूमिका है।

शहनाज गिल जल्द रिया कपूर की फिल्म में नजर आएंगी

अब शहनाज गिल ने खुलासा किया है कि वह जल्द रिया कपूर की फिल्म में नजर आएंगी। रिया कपूर के पति करण बुलानी इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। वहीं, फिल्म में भूमि पेडणेकर और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका होगी। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने इस बारे में बात की है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती थी। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल कहती है, 'मैंने रिया कपूर की फिल्म में काम किया है'

शहनाज गिल कहती है, 'मेरी कई फिल्में पाइप लाइन में है। मैंने रिया कपूर की फिल्म में काम किया है। यह जब भी रिलीज होगी, मैं तब इस बारे में बात करूंगी। मैंने इस फिल्म में भी अच्छा काम किया है। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है।' सलमान खान ने बिग बॉस 13 होस्ट किया था। इस शो में वह नजर आई थी। इस शो के कारण सलमान खान और उनकी काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों अब साथ फिल्म में नजर आनेवाले है। सलमान खान के कारण ही शहनाज गिल को फिल्म मिली है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल ने सलमान खान के बारे में भी की बात

सलमान खान के बारे में बताते हुए शहनाज गिल ने कहा है, 'वह आज भी वैसे ही है, चाहे वह बिग बॉस होस्ट कर रहे हो या असल जीवन में, उनका अंदाज वैसा ही रहता है। वह सलाह देते हैं लेकिन फ्री में नहीं। वह मेरे टीचर या गुरु नहीं है लेकिन आप उनसे सलाह मांगो तो वह आपको अच्छी सलाह देंगे।' किसी की भाई किसी की जान 21 अप्रैल को ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)