Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: हाथ में खून से सना खंजर पकड़े गुस्से में नजर आए सलमान खान, ट्रेलर डेट आउट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Release Date शाह रुख खान के बाद अब सलमान खान भी ईद के मौके पर अपने फैंस का दिल जीतने की तैयारी कर चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कब ऑडियंस के सामने आएगा।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Fri, 07 Apr 2023 03:14 PM (IST)
Hero Image
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Announced Trailer Release Date With New Motion Poster/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Release: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के दमदार टीजर को शाह रुख खान के पठान के साथ ही थिएटर में अटैच किया गया था।

बॉलीवुड के दबंग एक्टर की इस फिल्म की रिलीज को बस अब कुछ ही दिन बाकी है। ईद के खास मौके पर सलमान खान की फिल्म थिएटर में दर्शकों के बीच होगी।

हालांकि, उससे पहले एक नए मोशन पोस्टर के साथ सलमान खान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर ने अपने फैंस को बताया कि उनकी आगामी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का ट्रेलर कब सामने आएगा।

इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर

सलमान खान फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर शाह रुख खान और अजय देवगन की तरह काफी एक्टिव हो गए हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग लुक में तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

अब भाईजान ने इस बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'किसी का भाई, किसी की जान' का एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।

इस मोशन पोस्टर में सलमान खान हाथ में खंजर लिए बड़े ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'अब एक्शन शुरू होने जा रहा है। किसी का भाई, किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को ऑडियंस के सामने आ रहा है'।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

ट्रेलर रिलीज की घोषणा सुनकर फैंस हुए खुश

सलमान खान ने जैसे ही इस मोशन पोस्टर को शेयर किया, उनके फैंस खुशी से झूम उठे। कुछ घंटे पहले पोस्ट किये गए इस मोशन पोस्टर को अब तक 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान के ब्रेसलेट का अपना एक अलग ही फैन बेस है'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये वार आपने हमारे दिल पर कर लिया है भाईजान'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म देखना सारे रिकॉर्ड्स तोड़ेगी। सलमान खान सर हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'।


सिनेमाघरों में ईद पर लौटेंगे सलमान खान

सलमान खान जब-जब ईद पर आए हैं, तब-तब उनके फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है। किसी का भाई, किसी की जान से भी फैंस को काफी उम्मीद है। इस फिल्म में सलमान खान संग पहली बार पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने को मिलेगी।

उनके अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार वेंकटेश भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।