Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jawan: 'जवान' के दूसरे गाने का वीडियो हुआ लीक, नयनतारा के साथ शाह रुख खान ने किया रोमांस!

Jawan शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। जवान मूवी का एक गाना सामने आ चुका है। अब फैंस को दूसरे गाने का इंतजार है। फिल्म से जुड़ा एक क्लिप सामने आया है जिसे जवान मूवी का गाना बताया जा रहा है। वीडियो में अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई दे रही है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sat, 05 Aug 2023 05:08 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Shah Rukh Khan from Jawan

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' प्रीव्यू आउट होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने 'जवान' देखने की फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। फिल्म का एक गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हो चुका है।

प्रीव्यू की तरह ही 'जिंदा बंदा' गाना भी रिलीज होते ही वायरल हो गया। ट्रेंडिंग लिस्ट में आज भी यह अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द आने वाला है। एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे 'जवान' फिल्म का गाना बताया जा रहा है।

'जवान' से लीक हुई ये क्लिप

'जिंदा बंदा' के बाद जवान फिल्म का दूसरा गाना बस कुछ ही दिनों में सामने आ जाएगा। ये एक रोमांटिक गाना होगा। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शिप पर दो लोग रोमांस करते देखे जा सकते हैं। इसे शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को नयनतारा (Nayanthara) का फिल्म से लीक हुआ वीडियो बताया जा रहा है।

— Srkian_Tahseen (@tahseen_bin) August 3, 2023

अरिजीत सिंह की आवाज में है गाना

'जवान' के दूसरे गाने का नाम 'दिल तेरे संग जोड़ियां' हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। वायरल हुए वीडियो में ये क्लियर नहीं है कि शाह रुख खान और नयनतारा ही डांस कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस क्लिप को जवान फिल्म का बताया जा रहा है। वीडियो में दिल तेरे संग जोड़ियां गाना बजता सुनाई दे रहा है।

डबल रोल में दिखेंगे शाह रुख खान

एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली 'जवान' फिल्म सात सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में किंग खान डबल रोल करते दिखाई देंगे। एक रॉ एजेंट का, तो दूसरा थीफ का रोल होगा। शाह रुख खान और नयनतारा के अलावा मूवी में सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है।