Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lohri 2023: बॉलीवुड के इन गानों के साथ मनाए अपनी शानदार लोहड़ी, त्यौहार का मजा हो जाएगा दोगुना

13 जनवरी को देशभर लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। लोहड़ी पर कई गाने भी बने हैं जो आपकी लोहड़ी पार्टी की रौनक को और भी देते है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Thu, 12 Jan 2023 04:21 PM (IST)
Hero Image
Happy Lohri 2023, Lohri Songs, Lohri Hit

 नई दिल्ली, जेएनएन। Lohri 2023: हर साल 13 जनवरी को देशभर लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन पंजाब में इसे सबसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर तरफ रौनक ही रौनक नजर आती है। ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। लोहड़ी पर कई गाने भी बने हैं, जो आपकी लोहड़ी पार्टी की रौनक को और भी देते है। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के इन गानों पर।

'सुंदर मुंदरिए'

सबसे पहले बात करते हैं पंजाबी गाने 'सुंदर मुंदरिए' की। इस गाने के बिना लोहड़ी का त्योहार अधूरा माना जाता है। इस गाने को फेमस सिंगर हरभजन मान ने गाया है। लोहड़ी के जश्न में इस गाने पर डांस करने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस गाने की म्यूजिक धमाकेदार होने के साथ ही दिल को छूने वाला भी है।

लाल घाघरा

करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ फिल्म का गाना लाल घाघरा लोहड़ी पार्टी के लिए बिलकुल फीट बैठता है। अक्षय कुमार और करीना ने ‘लाल घाघरा’ गाने पर जमकर डांस किया था। यह गाना आपको नाचने पर मजबूर कर देगा।

लो आ गई लोहड़ी वे

फिल्म वीर जारा का गाना 'लो आ गई लोहड़ी वे' इस त्योहार पर ही बना है। इस गाने में शाहरुख और प्रीति जिंटा के साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी नजर आते हैं। लोहड़ी के मौके पर ये गाना आपके जश्न की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ा देगा।

चढ़ा दे रंग सोनिया वे

फिल्म यमला पगला दीवाना का गाना 'चढ़ा दे रंग' भी लोहड़ी के लिए बेहतरीन गानों में से एक है। यह गाना एक रोमांटिक डांस है। इस गाने में बॉबी देओल और बाकि स्टार भी नजर आते है।

तू कमाल दी

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार का गाना तू कमाल दी लोहड़ी के लिए बेस्ट है। पारंपरिक कॉस्ट्यूम, सेटिंग और डांस इस फिल्म की स्टार कास्ट ने खूब अच्छी तरह निभाया है।

चप्पा चप्पा चरखा चले

फिल्म माचिस का गाना चप्पा चप्पा चरखा चले लोहड़ी का नंबर वन गाना है। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। इस गाने में पहाड़ों पर लोहड़ी का जश्न दिखाया गया है।

यह भी पढे़ें- अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में शामिल होंगी बॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां, देखें लिस्ट

यह भी पढे़ें-  Bigg Boss 16: सुंबुल के बड़े पापा ने घरवालों को हंसा-हंसाकर किया लोट-पोट, फैंस बोले- इनको ही बना लो कंटेस्टेंट