Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत की मंडी में धाकड़ जीत, पहली ही बार में लोकसभा चुनाव में चमके ये सितारे

बॉलीवुड में धाक जमाने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस बार राजनीति में हाथ आजमाया और पहली ही बार में जीत भी दर्ज की। कंगना की जीत पर उनकी फैमिली और फैंस में खुशी की लहर है। मगर वह फिल्म इंडस्ट्री का पहला नाम नहीं हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में पहली ही बार में जीत दर्ज की ।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election Result 2024. कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन और सनी देओल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म हुआ। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के रिजल्ट पर पूरे देश की नजर बनी रही। इस बार के चुनाव में खड़े तमाम कैंडिडेट्स में ऐसी भी शामिल रहे, जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। इनमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और 'रामायण' के 'राम' अरुण गोविल का नाम शामिल है। 

लोकसभा चुनाव की हलचल पूरे देश में देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत विजयी घोषित हो चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। उनकी इस जीत से फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पहली ही बार में एक्ट्रेस ने भारी मतों से जीत हासिल की। 

इस बीच एक नजर डालेंगे उन कलाकारों पर, जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में हाथ भी आजमाया और पहली ही बार में जीत भी दर्ज की। 

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी कभी राजनीति में हाथ आजमाया था। उन्होंने अजीज दोस्त रहे राजीव गांधी के कहने पर 1984 में इलाहाबाद लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारी अंतर से यह सीट जीती, लेकिन तीन साल बाद राजनीति छोड़ दी।  

धर्मेंद्र देओल

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) राजनीति में भी धुरंधर रह चुके हैं। वह राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन संसदीय क्षेत्र में मौजूद न रहने की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। धर्मेंद्र अब पॉलिटिक्स का हिस्सा नहीं हैं।

सनी देओल

'गदर 2' एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने 2019 में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने पंजाब के गुरुदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। सनी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ 82,459 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 

राज बब्बर

दिग्गज अभिनेता राज बब्बर भी पहली ही बार में चुनाव जीतकर सांसद बने थे। उन्होंने 1999 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर आगरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह तीन बार लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। 

गोविंदा

गोविंदा ने 2004 में सियासी डेब्यू किया था। उन्होंने 2004 में उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव जीता था। गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब गोविंदा ने बीजेपी के कई बार सांसद रहे और कद्दावर नेता राम नाईक को हराया था।

किरण खेर

2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़कर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल को हराया था। 

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने 2004 में अपना सियासी सफर शुरू किया था। इसके पहले 2003-2009 तक राज्यसभा सदस्य थीं। हेमा मालिनी ने 2004 में पहली ही बार में भाजपा के टिकट पर मथुरा से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: जीत के बाद सामने आया Kangana Ranaut ने का पहला पोस्ट, बोलीं- ये जीत मंडी...