Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Malaika Arora और अर्जुन कपूर की रोमांटिक तस्वीरों की करीना कपूर हुईं फैन, लिखा- किलिंग इट

Malaika Arora Arjun Kapoor Photos मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों वेकेशन मनाने जर्मनी गए हुए है। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ क्लिक की गई दो फोटोज शेयर की है। जोकि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 15 Apr 2023 04:41 AM (IST)
Hero Image
Malaika Arora Arjun Kapoor Photos, Malaika Arora photos, Arjun Kapoor Photos

नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Arjun Kapoor Photos: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों जर्मनी के बर्लिन में है। दोनों ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की है। इसमें मलाइका अरोड़ा को मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों लिफ्ट में है और पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जहां अर्जुन कपूर ने ब्लैक कलर की जैकेट पहन रखी है। वहीं, उन्होंने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है। उन्होंने एक गॉगल भी लगा रखा है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की पसंदीदा कपल में से एक है

मलाइका अरोड़ा ने ऑल व्हाइट सूट पैंट पहन रखा है और वह कैमरा लेकर पिक क्लिक करती हुई नजर आ रही है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक है। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जा रही हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इनमें सोनम कपूर और करीना कपूर भी शामिल है।

अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'लिफ्ट करा दें'

अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'लिफ्ट करा दें।' वहीं, उन्होंने एक आंख मारने वाली इमोजी भी शेयर की है। सोनम कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'आप लोगों को जल्द देखने के लिए इंतजार कर रही हूं।' वहीं, करीना कपूर ने लिखा है, 'लिफ्टी.. किलिंग इट।' अर्जुन कपूर की तस्वीरों को 1 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच 12 वर्षों का अंतर है

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। मलाइका अरोड़ा जहां 48 साल की है, वहीं, अर्जुन कपूर अभी मात्र 36 वर्ष के हैं। दोनों के बीच 12 वर्षों का अंतर है लेकिन दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ है

मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ है। उन्हें उनसे एक बेटा भी है। अर्जुन कपूर अभी कुंवारे हैं। दोनों ने हाल ही में, शादी को लेकर भी चर्चा की है।