Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Malaika Arora Injury: क्यों पड़ा था मलाइका अरोड़ा के पैर पर काला निशान? खुद अदाकारा ने बताई कहानी

Malaika Arora Injury 48 साल की होके भी मलाइका खुद को बेहद फिट रखती है और रोजाना योग करती है। 26 अक्टूबर को मलाइका मुंबई में जिम लुक में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुई थी जिसके चलते चर्चा में आ गई थी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पैर पर लगे चोट के निशान पर खुलकर बात की है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 06 Nov 2023 03:43 PM (IST)
Hero Image
मलाइका अरोड़ा को लगी थी चोट (Photo X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora Injury: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स और फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 48वां जन्मदिन मनाया था। 48 साल की होके भी मलाइका खुद को बेहद फिट रखती हैं और रोजाना योग करती हैं। 26 अक्टूबर को मलाइका मुंबई में जिम लुक में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुई थीं, जिसके चलते चर्चा में आ गई थीं।

कारण था उनके पैर पर चोट का काला निशान। एक्ट्रेस के दाएं पैर के ऊपरी हिस्से में एक बड़ा निशान दिखाई दिया था, जिसे देखके के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस के मलाइका का हालचाल भी पूछा था। वहीं अब करीब 10 दिन बाद अदाकारा ने खुद इस पर खुलकर बात की है।

यह भी पढ़ें- Malaika And Arjun Dance: गर्लफ्रेंड मलाइका संग अर्जुन कपूर ने किया ‘होंठ रसीले’ गाने पर डांस, वायरल हुआ वीडियो

मलाइका को कैसे लगी थी पैर पर चोट

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने पैर पर लगे चोट के निशान पर खुलकर बात की है।  बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान बातचीत में मलाइका ने बताया कि उन दिनों वह गिर गई थी और उनके पैर पर चोट लगी थी। मलाइका ने आगे कहा, 'मैं बहुत बुरी तरह गिर गई थी। ऐसे में मैं ऐसा कुछ नहीं पहन सकती थी कि वो इस चोट को और बढ़ा दे। इसलिए मुझे इसे खुला छोड़ना पड़ा था। कुछ चोट निशान छोड़ते हैं और कुछ नहीं, लेकिन यही लाइफ है''।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मुकेश अंबानी के इवेंट में शामिल हुई थी मलाइका

हाल ही में मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) 'जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल' के इवेंट में ब्लैक लुक में नजर आई थी। इतना ही नहीं इस इवेंट में एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर खूब प्यार भी बरसाया था। इस दौरान मलाइका उन्हें चीयर करती नजर आई थी। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के रैंप वॉक का वीडियो शेयर कर लिखा, उफ्फफफ क्या स्माइल है...हॉटस्टेपर। इसके अलावा दूसरे पर लिखा था, जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉओ।

मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने रैंप वॉक पर फिदा हुईं Malaika Arora, वीडियो शेयर कर लिख दी दिल की बात

मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह टीवी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में नजर आने वाली है। शो की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। इस शो में मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में नजर आएगी। मलाइका के अलावा डायरेक्टर फराह खान और एक्टर अरशद वारसी भी जज बने हैं।