Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Malaika Arora Diet Plan: 48 साल की उम्र में ये खाकर खुद को फिट रखती हैं मलाइका, शेयर किया डेली रूटीन

Malaika Arora बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। 48 साल की मलाइका इस उम्र में भी काफी फिट हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ अपना डेली रूटीन शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह क्या खाती हैं।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 06:43 PM (IST)
Hero Image
malaika arora shares her diet plan with fans in recent video looks hot and bold in casuals. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Malaika Arora Diet Plan: मलाइका अरोड़ा की बोल्डनेस और हॉटनेस को देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगाना फैंस के लिए बहुत ही मुश्किल है। मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 48 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा इतनी खूबसूरत और फिट कैसे हैं ये शायद उनका हर फैंस जानना चाहता है। लेकिन अब हाल ही में अनिल कपूर की तरह ही मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी फिटनेस का सीक्रेट खोल दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह खाने में क्या खाती है।

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का ये है बड़ा सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मलाइका अपने फैंस को अपनी दिनचर्या के बारे में बता रही हैं। यह वीडियो उनकी शूटिंग लोकेशन का है। जहां तैयार होते-होते मलाइका अरोड़ा अपना खाना एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। उनके खाने में सैलिड और राइस है, जिसे वह मजे ले लेकर खा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा, 'मैं चलती रहती हूं, लेकिन अपने खाने के बिना कही नहीं जाती। एक छोटी सी झलक मेरे शूट डे की।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

सोशल मीडिया पर लोग मलाइका अरोड़ा की वीडियो पर लुटा रहे हैं प्यार

मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो में क्रॉप टॉप के साथ ब्लू रंग की जींस पहनी हुई है और अपने बालों में को उन्होंने स्ट्रेट रखा है और साथ ही सिर पर कैप लगाईं हुई हैं। मलाइका इस कैजुअल लुक में भी बेहद हॉट और बोल्ड लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा की इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है यार'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। अन्य यूजर ने लिखा, 'काश मुझे आपका ये खाना पुणे में मिल जाता। मैं आपकी हेल्थ रूटीन की बहुत बड़ी फैन हूं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा की फिटनेस के तो लोग दीवाने हैं, लेकिन उन्हें अक्सर अपने बोल्ड लुक और फैशन स्टेटमेंट के लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।