Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मनोज बाजपेयी को मिला 'Champions of Change Maharashtra' सम्मान, इन सितारों को भी मिला अवॉर्ड

Champions of Change Maharashtra बॉलीवुड के सितारें हों या क्रिकेटर्स अपनी-अपनी फील्ड में कई लोगों ने नाम रोशन किया है। मंगलवार को मुंबई में चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र का आयोजन किया गया जहां बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। साथ ही दूसरी फील्ड के लोगों ने भी इस सम्मान समारोह में शिरकत की। आइये जानते हैं कि किन सितारों को इस सम्मान से नवाजा गया।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 31 Jan 2024 10:14 AM (IST)
Hero Image
चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र अवॉर्ड. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Champions of Change Maharashtra Award: मंगलवार को मुंबई की शाम 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' इवेंट से सजी रही, जहां बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। यहां महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस ने जीतने वालों को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा कई सेलेब्स को न्यायमूर्ती के.जी बालाकृष्णन और ज्ञान सुधा मिश्रा को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया। यहां जानेंगे कि इस सम्मान समारोह में कौन से सेलिब्रिटीज पहुंचे और किसे-किसे सम्मानित किया गया। 

'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवॉर्ड से नवाजे गए ये कलाकार

इस फंक्शन में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), कृति सेनन (Kriti Sanon), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) सहित कई सितारों ने शिरकत की। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और मनोज बाजपेयी को 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' के सम्मान से सममानित किया गया। शिल्पा शेट्टी और मनोज बाजपेयी ने कैमरे के सामने हाथों में अपना अवॉर्ड लेते हुए पोज भी दिया।  

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) January 30, 2024

शिल्पा शेट्टी साड़ी में यह अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, मनोज बाजपेयी ब्लैक शर्ट, पैंट और रेड कोट में स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे।  

ये सितारे भी हुए सम्मानित

'चैंपियंस ऑफ चेंज' इवेंट में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सोनू सूद (Sonu Sood) और फराह खान (Farah Khan) भी पहुंचे थे। अर्जुन रामपाल ब्लैक कलर का आउटफिट पहने स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। दोनों एक्टर्स के साथ फराह खान भी हाथ में अवॉर्ड लिए नजर आईं।

इनके अलावा कृति सेनन, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) और फिल्ममेकर संदीप सिंह, डायरेक्टर्स अब्बास-मस्तान, क्रिकेटर सुनील गवास्कर को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। 

यह भी पढ़ें: 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' से सम्मानित हुईं शिल्पा शेट्टी, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी