Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Seema Deo Death: सीमा देव का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

Seema Deo Death Passed Away सिनेमा जगत से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर मराठी एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। लंबे समय से एक्ट्रेस काफी बीमार चल रही थीं। ऐसे में अब 81 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सीमा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Thu, 24 Aug 2023 05:23 PM (IST)
Hero Image
नहीं रहीं मराठी एक्ट्रेस सीमा देव (Photo Credit-Jagran)

 नई दिल्ली जेएनएन: Marathi Actress Seema Deo Death Passed Away: मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सीमा देव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे बीमारी के चलते सीमा देव का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है।

सीमा के देहांत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। साथ ही सिनेमाजगत को उनकी मौत से भारी नुकसान हुआ है। मराठी फिल्मों के अलावा सीमा देव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था।

नहीं रहीं दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देव

सीमा देव एक्टर रमेश दुबे की पत्नी और डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं इनके छोटे बेटे अंजिक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार हैं। खबर है कि सीमा देव काफी सालों से बीमार चल रही थीं। वह अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थी, जिसके चलते अब वह जिंदगी की जंग हार गई है। एक्ट्रेस ने मुंबई के ब्रांदा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली है।

View this post on Instagram

A post shared by सुधीर विनायक कोंढरे (@sudhir_kondhare)

सीमा की इस बीमारी का खुलासा साल 2020 में उनके बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर किया था और बताया- ''उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी सलामती के लिए हर रोज प्रार्थना करता है। आप भी उनके लिए प्रार्थना करें।'' हालांकि अब सीमा के निधन से यकीनन पूरे देव परिवार और फैंस का काफी बुरा हाल हो गया है।

80 से ज्यादा फिल्मों में सीमा ने किया काम

सीमा देव मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान सीमा देव ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल थीं। इसके अवाला तमाम टीवी सीरियल्स में भी वह नजर आईं थी।

साल 1960 मराठी फिल्म 'मियां बीवी रजा' के जरिए उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'आनंद' में भी सीमा ने अहम भूमिका निभाई थी।