Move to Jagran APP

मीन गर्ल्स एक्ट्रेस Avantika Vandanapu ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, सामंथा-काजल के लिए कही ये बात

इंडियन अमेरिकन एक्ट्रेस अवंतिका वंदनापु हाल ही में हॉलीवुड फिल्म मीन गर्ल्स द म्यूजिकल में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कैरेन शेट्टी की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अवंतिका ने कई मुद्दों पर बात की है और साथ ही नेपोटिज्म और रंगवाद को लेकर भी बोलीं है। अवंतिका अब जल्द हिंदी में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM (IST)
Hero Image
अमेरिकन एक्ट्रेस अवंतिका वंदनापु (Photo Credit: Instagram)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन अमेरिकन एक्ट्रेस अवंतिका वंदनापु ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2016 में ब्रह्मोत्सवम मूवी में महेश बाबू की कजिन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद अवंतिका ने कई और भी फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्हें हॉलीवुड मीन गर्ल्स: द म्यूजिकल में देखा गया था। इसके लिए उन्हें काफी वाहवाही भी मिली।

अब एक इंटरव्यू में अवंतिका वंदनापु ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजों पर बात की है। साथ ही नेपोटिज्म और रंगवाद के बारे में भी बात की है।

यह भी पढ़ें: Bruce Willis की पत्नी एम्मा हेमिंग ने झूठ फैलाने वालों को लगाई लताड़, बोलीं- 'लोगों को डराना बंद करें'

हॉलीवुड में चमकी भारतीय महिलाएं

अवंतिका वंदनापु ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा जोनस से लेकर ब्रिजर्टन में सिमोन एशले और वन डे में अंबिका मॉड तक हॉलीवुड में भारतीय महिला कलाकारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। यह देखते हुए काफी समय हो गया है कि हम इतनी अविश्वसनीय, सुंदर और प्रतिभाशाली महिलाओं वाली एक बड़ी आबादी हैं। अब समय आ गया है कि वैश्विक (मंच) पर 1.5 अरब लोगों के समुदाय का प्रतिनिधित्व किया जाए।

सामंथा-काजल के लिए कही ये बात

अवंतिका ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती सालों को याद करते हुए कहा कि तमिल के साथ-साथ तेलुगु फिल्म में भी काम किया है। वह उस समय 10 साल की थीं, लेकिन उन्हें थोड़ा-थोड़ा याद है कि सेट पर सामंथा और काजल उनके प्रति दयालु थीं। वहीं, मुझे याद है कि सेट पर नागा चैतन्य मेरे लिए बहुत प्यारे थे'।

नेपोटिज्म और रंगवाद पर बोलीं अवंतिका

नेपोटिज्म और रंगवाद जैसी चीजें मुझे नहीं लगता कि यह मेरे पक्ष में जाएगा। बता दें कि अवंतिका जल्द ही डिज्नी सीरीज ए क्राउन ऑफ विशेज में नजर आएंगी। साथ ही वह नित्या मेहरा के प्राइम वीडियो शो बिग गर्ल्स डोंट क्राई से हिंदी में भी डेब्यू करेंगी।

यह भी पढ़ें: Dune 2: इस शर्त पर बना 'ड्यून' का दूसरा भाग, 40 साल पहले आया एडेप्टेशन बॉक्स ऑफिस पर रहा था फ्लॉप