Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Megha Thakur Death: 21 वर्षीय टिक-टॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन, माता-पिता ने बेटी को याद कर दी श्रद्धांजलि

Megha Thakur Death कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में 24 नवंबर को निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी टिकटॉक स्टार के माता-पिता ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sun, 04 Dec 2022 12:53 PM (IST)
Hero Image
Megha Thakur Death: 21 year old Canadian Tiktok star Megha Thakur passes away.

नई दिल्ली, जेएनएन। Megha Thakur Death: साल 2022 सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बुरे सपना साबित हुआ है। इस साल कई दिग्गज स्टार्स के निधन की खबरों उनके चाहने वालों के दिलों को तोड़ दिया। इसी बीच जानकारी आ रही है कि कनाडाई टिक-टॉक स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में बीते महीने 24 तारीख को निधन हो गया।

21 वर्षीय टिक-टॉक स्टार मेघा के अचानक निधन की खबर की पुष्टि उनके माता-पिता ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर दी हैं। उनके पेरेंट्स ने पोस्ट में लिखा, हम भारी मन से आपको बता रहे हैं कि हमारी देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 की सुबह अचानक निधन हो गया। मेघा एक स्वतंत्र और खुद पर विश्वास करने वाली लड़की थी।

उन्होंने आगे लिखा,  हम उसको बहुत याद करते हैं। वो अपने फैंस को भी बहुत प्यार करती थी और वो चाहती थी कि आप लोग उसके निधन के बारे में जानें। इस वक्त हम मेघा के लिए आप सभी की दुआएं चाहते हैं, क्योंकि आपके विचार और प्रार्थनाएं उनकी आगे की यात्रा में उनके साथ रहेंगी।

Megha Thakur

आपको बता दें कि मेघा का अंतिम संस्कार 29 नवंबर को किया गया था और इसी दिन उनके माता-पिता की ओर से 29 नवंबर, 2022 को मेघा की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वो कनाडा के ब्राम्पटन, ओंटारियो में अपने माता-पिता के साथ रहती थी।

 फैंस ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद फैंस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका निधन हो गया है। जबकि अन्य यूजर पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

2019 में चली गई थीं कनाडा

समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, साल 2019 को मेघा ठाकुर के माता-पिता के साथ कनाड़ा चली गई थी। उन्हें कनाडा में स्थित मेफील्ड सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था और इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर डेब्यू करते हुए अपनी रील्स बनाना शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: राकेश पॉल की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूद गई लड़की, दिल दहला देगा ये शॉकिंग VIDEO