Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Met Gala 2023: मेट गाला के रेड कारपेट पर सितारों के बीच पहुंचा कॉकरोच, मची भगदड़, देखें वीडियो

Cockroach At Met Gala Carpet मेट गाला में आलिया भट्ट से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए जिसमे किम कार्दशियन बिली एलिश केंडल जेनर रिहाना जीजी हदीद नाओमी कैंपबेल रोज और जैनी जैसे सेलेब्स मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे वायरल हो रही है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 02 May 2023 01:17 PM (IST)
Hero Image
Met Gala 2023 Cockroach Photo Credit Twitte

 नई दिल्ली, जेएनएन। Cockroach At Met Gala Carpet: फैशन शो का सबसे बड़ा इवेंट यानी मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी यह न्यूयॉर्क सिटी में हुई। रेड कारपेट पर फेमस सेलेब्स ने अपने फैशन का जलवा दिखाया। इस दौरान आलिया भट्ट से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कार्दशियन, बिली एलिश, केंडल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी जैसे सेलेब्स नजर आए।

 रेड कारपेट पर खास शख्स की एंट्री

वहीं अब इस रेड कारपेट पर एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर तरफ इस वीडियो की चर्चा हो रही है। इस वीडियो को देखकर हर किसी को हैरानी भी हो रही है।

मेट गाला में पहुंचा कॉकरोच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेड कारपेट पर एक कॉकरोच ने एंट्री मारी। कॉकरोच को देख चोरा तरफ खलबली मच गई। वहां मौजूद सभी कैमरामैन  कॉकरोच की तस्वीर और वीडियो बनाने लगे। अब वीडियो पर लोग भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए सवाल पूछा- हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है? एक अन्य ने लिखा- बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर।  

— Pop Base (@PopBase) May 2, 2023

आलिया भट्ट ने किया डेब्यू

बता दें, इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मेट गाला में डेब्यू किया। आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' की थीम पर  व्हाइट कलर का गाउन कैरी किया था। एक्ट्रेस का ये गाउन फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।