Move to Jagran APP

Milind Soman कोविड से ठीक होने के बाद नंगे पैर दौड़ते आए नजर, जूतों को लेकर कही ये बात

अभिनेता मिलिंद सोमन अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फिटनेस को लेकर चर्चा करते रहते हैं। एक्टर अक्सर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को वर्कआउट करने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Thu, 03 Jun 2021 07:31 AM (IST)
Hero Image
Milind Soman seen running barefoot after recovering from covid, said this about shoes
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें वो रनिगं के बारे में फैंस से कई सवाल पूछ रहे हैं।

इन तस्वीरों में अभिनेता मिलिंद सोमन शर्टलेस होकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने एक लंबी पोस्ट शेयर कर लिखा, कोरोना से ठीक होने के बाद मेरी पहली 10 किलोमीटर लंबी दौड 62 मिनट में हुई, आरामदायक, अधिकतम ह्दय गति 142 के आस-पास थी। 5 अप्रैल को मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मैं हर दिन 5-6 दिन किमी दौड़ रहा हूं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

अभिनेता फैंस को सही से दौड़ के तरीकों के बारें पूछे गए सवालों का जवाब देते हे लिखा, 1 ‘दौड़ने के लिए मैं या तो पांच अंगुलियों के साथ वाइब्रम पहनता हूं, या लूना सैंडल। मुझे बंद जूते अनकंफर्टेबल लगते हैं। मैं अपने प्राकृतिक रूप के साथ नहीं दौड़ सकता।’

2 मेरे लिए सॉफ/ हार्ड सतह कोई मायने नहीं रखती, सिर्फ तकनीक मायने रखती हैं। धीरे से भागों। 3 सही तरीके और नियमित रूप से दौड़ने से पैर मजबूत होते हैं। जो घुटनों के लिए अच्छा होता है। 4 यदि आप दौड़ शुरू कर रहे हैं या फिर से शुरू कर रहे हैं। बीमार हो गए हैं/ घायल हो गए हैं/ अधिक वजन वाले हैं, तो बहुत धीमी गति से और कम दूरी से दौड़ना शुरू करें। नियमितता ही सुधार की चाबी है।

5 अगर मैं दिन में 5-6 किमी दौड़ रहा हूं तो मुझे किसी स्पेशल डाइट की जरूरत नहीं है। अगर में दिन में 50-60 किमी दौड़ रहा हूं तो मुझे और अधिक खाने की आवश्यकता हो सकती हैं। 6 मैं दौड़ने के बाद अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का यूज नहीं करता। अगर धूप तेज हो गई है। तो में चेहरे पर थोड़ा सा दही लगाता हूं और इसको पानी से धो लेता हूं, जिससे चेहरा एकदम चमक जाता है।

अभिनेता की इस पोस्ट में बॉलीवुड कलाकार और उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पोस्ट पर उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने कमेंट कर लिखा, ‘ट्रेनिंग पार्टनर हमेशा के लिए।’