Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

होली पर पंकज त्रिपाठी ने पत्नी संग लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर बोले- यहां पर मुन्ना भैया को पड़ा था थप्पड़...

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वो दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। वहीं उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी काफी ब्यूटीफुल हैं। वो फेमस स्टार किड होने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 10 Mar 2023 04:08 PM (IST)
Hero Image
Pankaj Tripathi Played Holi With Wife Mridula Tripathi

नई दिल्ली, जेएनएन। Pankaj Tripathi Holi Video: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में और वेब सीरीज की हैं। एक्टर ‘मसान’ से लेकर ‘मिर्जापुर’ तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने लगभग हर तरह के किरदार को पर्दे पर जिया है। पंकज को वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में उनके 'कालीन भैया' के रोल से बड़ी पहचान मिल है। पंकज अपने काम के साथ अपनी फैमिली को भी पूरा टाइम देते हैं। वहीं, अब फैमिली संग उनका होली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के संग जमकर डांस करते दिख रहे हैं।

पत्नी संग होली पर जमकर झूमे पंकज त्रिपाठी

'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसमें पंकज का पूरा परिवार होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंकज अपनी पत्नी मृदुला के साथ होली पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी को भी पहली बार इस तरह से मस्ती में झूमते देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Atul Kumar Rai (@author.atul)

वीडियो को फैंस कर रहे हैं खूब पसंद

पंकज त्रिपाठी और मृदुला के इस होली वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर फैंस मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां एक तरफ लोग उन्हें होली की बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा, 'यही वो जगह है, जहां मुन्ना भैया को थप्पड़ मारा था।' एक ने लिखा, ''कालीन भैया' बहुत बढ़िया लग रहे हो, होली की आपको और आपके परिवार को बहुत बधाई।' इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।