Move to Jagran APP

Miss India 2022: कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी? 31 सुंदरियों को हराकर जीता ये खिताब

Who Is Miss India 2022 Sini Shetty कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 31 सुंदरियों को पछाड़ कर मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। इस तगड़े मुकाबले में राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 07:48 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 07:48 AM (IST)
Who is Miss India 2022 Sini Shetty

नई दिल्ली, जेएनएन। मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने जीत लिया है। रविवार 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस जबरदस्त मुकाबले में सिनी शेट्टी ने ये टाइटल अपने नाम किया। सिनी 31 सुंदरियों को मात दे कर इस साल की मिस इंडिया बनी। ये पेजेंट जीतना कोई आम बात नहीं, सालों की मेहनत और लगन से ही इसे संभव बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि कौन हैं मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी...

Thanks to each and every one who've supported me in this journey 🥲♥️

Your Miss India 2022 - Sini Shetty

.

.

.#SiniShetty #FeminaMissIndia2022#MissIndia2022 #MissIndia pic.twitter.com/coQkwMMVdc— Sini Shetty (@sini_shetty) July 3, 2022

मिस इंडिया 2022 विजेता 21 साल की सिनी शेट्टी मुंबई में पली, बढ़ी हैं। ये कर्नाटक की रहने वाली हैं इसके साथ ही सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

सिनी शेट्टी का सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें तो पता चलता है कि वो एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इसके साथ ही वो पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया बनने से पहले वो दूसरे कंपटीशन में मिस टैलेंट का खिताब जीत चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

बता दें कि इस मिस इंडिया 2022 का खिताब जहां कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा, तो वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनरअप रहीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कारपेट पर बॉलीवुड सितारों के सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया समेत ये सेलेब्स जैसे ही रेड कारपेट पर उतरे लोगों की नजरें उन्हें ही निहारती रहीं। इस सितारों ने मानों पूरी महफिल ही लूट ली। इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कहर ढा रही थीं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बेल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन काफी खूबसूरत लग रही थीं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.