Move to Jagran APP

Miss India 2023: नंदिनी गुप्ता ने दस साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी मिस इंडिया बनने की तैयारी

Miss India 2023 मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने प्रियंका चोपड़ा और रतन टाटा को अपने जीवन के दो सबसे प्रभावशाली और प्रेरक लोगों के तौर पर बताया है। नंदिनी ने बताया कि उन्होंने 10 साल की उम्र में ही तैयारी शुरू कर दी थी।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeeUpdated: Sun, 16 Apr 2023 03:48 PM (IST)
Hero Image
Miss India 2023 Nandini Gupta started preparing to become Miss India from the age of ten

नई दिल्ली, जेएनएन। Miss India 2023: राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 पेजेंट अपने नाम किया। 19 साल की नंदिनी ने एक ग्रैंड फंक्शन में मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज जीता। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप रही और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर अप बनीं। मिस इंडिया का खिताब जीतने से पहले, नंदिनी ने मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन को एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने अपने जीवन के दो प्रेरक और प्रभावशाली लोगों प्रियंका चोपड़ा और रतन टाटा का नाम लिया।

रतन टाटा ने किया प्रभावित

नंदिनी गुप्ता के पास बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री है। एक इंटरव्यू में नंदिनी ने अपने जीवन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति सर रतन टाटा हैं, जो मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। लाखों लोगों के चहेते और हमेशा जमीन से जुड़े हुए हैं।"

प्रियंका चोपड़ा को भी सराहा

प्रियंका चोपड़ा को ब्यूटी क्वीन के रूप में मेंशन करते हुए नंदिनी ने कहा, “मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने बहुत कम उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीत, ने इसी तरह भारत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने समाज को वापस दिया और एक अभिनेता के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया। वह लोगों को प्रेरित करती हैं, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है और उनमें आगे बढ़ने के साथ और अधिक हासिल करने की इच्छा नजर आती है।

10 साल उम्र से शुरू की थी तैयारी

इसके साथ ही नंदिनी ने कहा कि वह मिस इंडिया पेजेंट में भाग लेना चाहती थी जब वो सिर्फ 10 साल की थी। "10 साल की उम्र में, मैं हमेशा फेमिना मिस इंडिया में प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती थीं। लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, मुझे एहसास हुआ कि यह इस जर्नी को कुछ ही लोग जी पाते हैं। एक ऐसा मंच जो आपको ऊंची उड़ान भरने के लिए पंख देता है। मिस इंडिया एक ऐसी जगह है जो एक साधारण लड़की को उसकी सादगी को बरकरार रखते हुए असाधारण बनाती है।