Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ashley Graham ने शेयर किया इंडिया ट्रिप का वीडियो, 'Just Looking Like A Wow' ट्रेंड सिखाते नजर आए रणवीर सिंह

कुछ दिनों पहले जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल का ग्रैंड इवेंट मुंबई में हुआ था। इस इवेंट में कई सेलेब्स नजर आए। इसके साथ ही विदेशी मॉडल एशले ग्राहम ने भी इस इवेंट में भाग लिया था। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इंडिया ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह उन्हें जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव वाले ट्रैंड से परिचित कराते नजर आए।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM (IST)
Hero Image
एशले ग्राहम और रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31 अक्टूबर को मुंबई में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के 'जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल' का ग्रैंड इवेंट हुआ था। उस इवेंट में पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक छत के नीचे एक साथ नजर आई थी। इसके साथ ही विदेशी मॉडल एशले ग्राहम ने भी इस इवेंट में भाग लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में उन्होंने अपनी पहली भारत यात्रा का एक व्लॉग शेयर किया। इसमें वह भारत में बिताए अपने 48 घंटों का डॉक्यूमेंटेशन दिखाती नजर आ रही हैं। क्लिप में एशले, रणवीर सिंह और सोनम कपूर से मिलकर उनके साथ मस्ती और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: Deepika को छोड़ Ranveer Singh ने इस लेडी की तारीफों के बांधे पुल, बोले- 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट'

एशले ग्राहम ने दिखाई इंडिया ट्रिप की झलक

एशले ग्राहम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' में शामिल होने के दौरान अपनी इंडिया ट्रिप की झलक दिखा रही हैं। यह ट्रिप उनके लिए और भी खास बन गई, क्योंकि इस दौरान उनका जन्मदिन भी था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एशले फ्लाइट में अपने बर्थडे को लेकर उत्साहित दिखाई दीं। अबू धाबी में रुकने के बाद, वह '30 घंटे' की यात्रा के बाद भारत पहुंचीं। जब वह अपने होटल पहुंची, तो वहां उनका अद्भुत स्वागत हुआ। एशले ने कहा 'आखिरकार मैं इंडिया में हूं और यह हमेशा के लिए मेरी बकेट लिस्ट में रहा है'।

एशले ने खो दिया था अपना पासपोर्ट

इसके बाद एशले ग्राहम ने बताया कि जब मैं उतरी, तो मैंने अपना पासपोर्ट खो दिया, लेकिन वह 15 मिनट के अंदर मिल गया। फिर एशले ने अपने होटल रूम की क्लिप दिखाई, उनके कमरे को फूलों, 'बर्थडे ट्रीट्स' और उनकी तस्वीरों से सजाया गया था। बता दें कि मॉडल 30 अक्टूबर को 36 साल की हो गईं।

View this post on Instagram

A post shared by A S H L E Y G R A H A M (@ashleygraham)

रणवीर सिंह ने कराया ट्रेंड से परिचित

अगले दिन, एशले ग्राहम ने फिटिंग में भाग लिया और 'अनकट हीरों' से सजी अपनी साड़ी को ट्राई किया और फिर रिहर्सल के लिए कार्यक्रम स्थल पर चली गईं। इस इवेंट में, उन्होंने साथी मॉडल, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, एक्ट्रेस सोनम कपूर से भी मुलाकात की। एशले ने सोनम कपूर के ड्रेस की तारीफ की और रणवीर से बातचीत की। रणवीर ने एशले को 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव' ट्रेंड से परिचित कराया।

बता दें कि इससे पहले एशले ने अपने सोशल मीडिया पर 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव' पर वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'रणवीर सिंह ने मुझसे यह करने को कहा।

यह भी पढ़ें: Harnaaz Sandhu क्या Veer Pahariya को कर रही है डेट, अंबानी इवेंट में एक साथ पहुंची ये जोड़ी