Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mom to be Actresses: सोनम कपूर के बाद अब इन सेलिब्रिटीज के घर गूंजेगी किलकारी, कोई शादी के 6 सालों बाद तो कोई 9 महीने बाद ही बनेंगी मां

Mom to be Actresses सोनम कपूर के मां बनने के बाद अब साल 2022 में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ कई टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रीयां मां बनने वाली हैं जिसमें आलिया भट्ट बिपाशा बसु जैसी फिल्म अभिनेत्रीयां शामिल हैं।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 06:29 PM (IST)
Hero Image
After Sonam Kapoor now these actresses to celebrite motherhood.

नई दिल्ली, जेएनएन।Mom to be Actresses: सोनम कपूर ने शनिवार को आनंद आहूजा के बेटे को जन्म दिया है। वो शादी के 6 साल बाद पेरे कहा जाता है कि इस महिला के लिए मां बनने का एहसास पूरी दुनिया में सबसे अलग और सुखद होता है। वहीं, एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर थोड़ा झिझकती थी लेकिन अब धीरे-धीरे ये धारण बदलती जा रही हैं।

अब एक्ट्रेसेज अपनी शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा कर चौंका देती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज के बारे में बता ने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें साझा कर सभी को चौंका दिया था। जिसमें आलिया भट्ट, बिपाशा बसु जैसी बड़ी अभिनेत्री शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के माता-पिता बनने की खबर सुनकर हर कोई चौंक गया था। क्योंकि दोनों की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। जब से दोनों के माता-पिता बनने की खबर सामने आई है, तब से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आ रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने ट्रुथ और लाय खेलते हुए यह कहा था कि मेरे जुड़वा बच्चे होने वाले हैं। जब से रणबीर कपूर ने गेम में यह कहा है तब से लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि रणबीर कपूर जुड़वां बच्चों का स्वागत करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

वहीं, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बीते मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें साझा कर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई है, जिसके बटन खुले हैं और बेबी बंप दिख रहा है। एक तस्वीर में करण बेबी बंप को टच कर रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो उसे चूम रहे हैं। बता दें, बिपाशा और करण ने एक-दूसरे को लगभग दो साल डेट करने के बाद 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस साल मां बनने वाली एक्ट्रेसेज

आपको बता दें, इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ-साथ कई टीवी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेज भी मां बनी चुकी हैं। जिसमें पूजा बनर्जी और देबिना बनर्जी ने इस साल अप्रैल अपने शादी के 11 साल बाद एक बेटी को जन्म दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़़ा ने इस साल जनवरी में बेटी माली मैरी जोनस चोपड़ा को जन्म दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

काजल अग्रवाल

साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले साल बिजनेसैन गौतम कीचलू से शादी रचाई थी। अब एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी शादी के 5 सालों बाद इस साल 3 अप्रैल को हर्ष लिम्बाचिया के बेटे को जन्म दिया था। भारती सिंह के मां बनने की जानकारी को उनके पति ने पोस्ट साझा कर दिया था। वहीं, भारती सिंह, काजल अग्रवाल, देबिना बनर्जी के अलावा पूजा बनर्जी, कृतिका सेंगर ने भी इस साल मां बनीं हैं।