Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उफ्फ! Mouni Roy ने शेयर की ब्लैक साड़ी में किलर तस्वीरें, मदमस्त अदाएं दिखाती नजर आईं एक्ट्रेस

एकता कपूर के शो से एक्टिंग में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश के साथ-साथ विदेशों में भी उनके फैंस मौजूद हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस उस पर फिदा हो गए हैं।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Sat, 27 Jul 2024 08:53 PM (IST)
Hero Image
एक्ट्रेस मौनी रॉय (Photo Credit : Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, रणबीर कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वहां वह अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

मौनी जितना अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर साड़ी में कई हॉट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका किलर लुक फैंस देखते ही रह गए हैं।

यह भी पढ़ें: Mouni Roy ने स्पेन में अपने लुक से बढ़ाई गर्मी, बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

ब्लैक साड़ी में मौनी लगीं बवाल

मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना कातिलाना अंदाज दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस भी फिदा हो गए हैं।

photo credit: mouni roy/instagram

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

एक्ट्रेस फोटोज में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक साड़ी पहने वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई और बालों को खुला रखा है।

photo credit: mouni roy/instagram

फैंस ने दिए फोटोज पर रिएक्शन

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस और उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी रिएक्ट किया है। दिशा ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी शेयर करते हुए ब्यूटीफुल लिखा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप मेरी पसंदीदा हो। दूसरे ने लिखा कि खूबसूरत। तीसरे ने लिखा कि कातिलाना लुक प्रिंसेस।

photo credit: mouni roy/instagram

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि मैं दयालुता में विश्वास रखती हूं और शरारत में भी। नाचने में भी, खासकर तब जब नाचना अनिवार्य न हो। 

यह भी पढ़ें: Too Hot! तपती गर्मी में 38 साल की Mouni Roy ने बढ़ा दिया और पारा, बिकिनी पहन रेत पर लेटकर दिये ऐसे-ऐसे पोज