Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kargil War से निकलीं शौर्य की कितनी कहानियां! Ex Army Officer ने भी किया एक फिल्म का निर्देशन

साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कई सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। भारतीय सैनिकों के पराक्रम को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह लड़ाई करीब दो महीनों तक चली थी। कारगिल की पहाड़ियों को दुश्मन से मुक्त कराने के लिए सेना ने ऑपरेशन विजय चलाया था।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 25 Jul 2024 08:45 PM (IST)
Hero Image
कारगिल विजय दिवस पर बनी बॉलीवुड फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की वीरतापूर्ण जीत का प्रतीक है। भारतीय सैनिकों ने इस युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया था।

26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध समाप्त हुआ था। तब से लेकर आज तक हर साल इस दिन को भारत की जीत के तौर पर कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ है।

भारतीय शौर्य के प्रतीक इस युद्ध ने कई फिल्मकारों को प्रेरित किया और अलग-अलग भाषाओं में इस जंग को केंद्र में रखकर कहानियां रची गईं। हिंदी के साथ मराठी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्में बनीं।

एलओसी: कारगिल

बॉर्डर जैसी कालजयी फिल्म बनाने वाले निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म एलओसी-कारगिल 2003 में आई थी। यह सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक है, जो कारगिल के संघर्ष की कहानी बयां करती है। अजय देवगन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी, अक्षय खन्ना ने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 

यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का रहा है आर्मी से गहरा नाता, किसी के पिता तो किसी के भाई ने वर्दी पहनकर की देश सेवा

शेरशाह

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है। कैप्टन विक्रम बत्रा को कारगिल युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत सर्वोच्च भारतीय सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल

यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसे शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में जाह्नवी कपूर,अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ये एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें भारतीय वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के जीवन और उनसे जुड़ी कहानी को दिखाया गया। गुंजन युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला वायु सेना पायलट मानी जाती हैं। 

धूप

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म धूप कैप्टन अनुज नैय्यर और उनके परिवार के जीवन पर आधारित है। कैप्टन अनुज नैय्यर 5 जुलाई 1999 को टाइगर हिल के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में शहीद हुए थे।

युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कारगिल हाइट्स नाम का पेट्रोल पंप आखिरकार नई दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में स्थापित किया गया। फिल्म में ओम पुरी और रेवती हैं और यह गुल पनाग की पहली फिल्म थी।

यह भी पढ़ें: Bollywood Actors As War Heroes- जब बॉलीवुड एक्टर्स ने वॉर हीरो बनकर उड़ाई दुश्मनों की नींद, लोगों ने किया सलाम

टैंगो चार्ली

यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन और बॉबी देओल ने इस फिल्म में काम किया है। मणि शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म का आखिरी भाग 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नंदना सेन और तनीषा भी नजर आए थे।

मौसम

शाहिद कपूर ने फिल्म 'मौसम' में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट हरिंदर सिंह की भूमिका निभाई थी। उन्हें कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए बुलाया जाता है। फिल्म को शाहिद के पिता पंकज कपूर ने डायरेक्ट किया था। इसमें सोनम कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी। फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर भी थे।

मराठा बटालियन

यह एक मराठी फिल्म है, जो एक ऐसे युवक की कहानी बताती है जो भारतीय सेना में भर्ती होता है। उसका लक्ष्य आतंकवादियों के हाथों मारे गए अपने पिता की मौत का बदला लेना और अपनी मातृभूमि की रक्षा करना है। इसके लिए वो कारगिल युद्ध में जाता है।

काटरू वेलियदाई

यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। कार्थी और अदिति राव हैदरी स्टारर ये फिल्म एक तमिल रोमांस-वॉर ड्रामा है,जो लड़ाकू पायलट वरुण की कहानी बताती है। कारगिल युद्ध के दौरान वह पाकिस्तान में कैद हो जाता है जहां वो लीला के साथ अपने रोमांस को याद करता है।

सैनिका

2002 में आई सैनिका कन्नड़ फिल्म रोमांस ड्रामा है, जिसकी पृष्ठभूमि कारगिल युद्ध रही है। हालांकि, इस फिल्म में कारगिल की जंग नहीं दिखाई गई थी। सैनिका की कहानी के केंद्र में एक आर्मी सूबेदार है, जिसे युद्ध और रिटायर होकर गांव में सुकून से रहने के विकल्प के बीच चुनना है।