Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं Naga Chaitanya, अक्किनेनी परिवार में इन सेलेब्स की हुई दो शादियां, देखें लिस्ट

नागा चैतन्य दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। सुपरस्टार नागार्जुन ने होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला और अपने बेटे की फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की। बता दें अभिनेता की पहली शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में की थी जो साल 2021 में टूट गई। दोनों ने आपसी सेहमती से अपने तलाक की घोषणा की थी।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Thu, 08 Aug 2024 07:20 PM (IST)
Hero Image
साउथ इंडस्ट्री का अक्किनेनी परिवार (फोटो इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे परिवारों में से एक अक्किनेनी परिवार भी है। अब जल्द इस परिवार में एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है। दरअसल, अभिनेता नागा चैतन्य और उनकी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला ने आज 8 अगस्त को परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की। 

सगाई के कुछ घंटों बाद सुपरस्टार नागार्जुन ने होने वाली बहू और बेटे की फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की। नागार्जुन ने शोभिता का अक्किनेनी परिवार में स्वागत किया और उनपर प्यार बरसाया। बता दें, अभिनेता नागा चैतन्य दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने पहली शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में की थी। वैसे आपको बता दें, इस परिवार में अब तक सभी की दो-दो शादियां हुई है। फिर चाहे वो सुपरस्टार नागार्जुन ही क्यों न हो। 

अक्किनेनी नागार्जुन ने की दो शादियां

अक्किनेनी नागार्जुन की पहली शादी तेलुगू प्रोड्यूसर डॉक्टर डी.रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबाती से हुई थी।  साल 1984 में अभिनेता ने लक्ष्मी से शादी की थी। साल 1986 में ये कपल नागा चैतन्य के पेरेंट्स बने। शादी के करीब 6 साल साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 

यह भी पढ़ें- शोभिता संग हुई Naga Chaitanya की सगाई, नागार्जुन ने तस्वीरें साझा कर लिखा- हमेशा बना रहे प्यार

अमाला अक्किनेनी से की दूसरी शादी

लक्ष्मी दग्गुबाती से तलाक के बाद अभिनेता ने एक्ट्रेस अमाला अक्किनेनी से शादी रचाई। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो गया। कहा जाता है कि नागार्जुन ने अमाला को प्रपोज किया था। दोनों की 1992 में शादी रचाई। इस कपल के एक बेटा है, जिसका नाम है अखिल अक्किनेनी।

सामंथा से हुई पहली शादी 

अभिनेता नागा चैतन्य भी पिता के नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। सामंथा संग उनकी पहली हुई थी। ज साउथ इंडस्ट्री की करीना कपूर भी कही जाती हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे प्यार हुआ और फिर साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी की थी, जिसमें पूरी साउथ इंडस्ट्री भी शामिल हुई थी। वहीं शादी के करीब चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 

अब जल्द शोभिता से लेंगे फेरे

पहली शादी न चल पाने के बाद अब नागा को फिर से प्यार मिला है। दो साल से उनका एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से जुड़ रहा था, लेकिन दोनों ने कभी मीडिया में अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। आज सगाई की तस्वीरों ने    सभी को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

अखिल अक्किनेनी की टूट चुकी है सगाई

अक्किनेनी नागार्जुन के दूसरे बेटे अखिल अक्किनेनी को भी पहली बार में भी अपना सच्चा प्यार नहीं मिला। अखिल ने डिजाइनर श्रेया भूपाल से सगाई की थी। ये कपल साल 2017 में इटली में ग्रैंड वेडिंग करने वाला था, लेकिन दोनों की प्रेम कहानी शादी से पहले ही खत्म हो गई।

कहा जाता है कि 700 लोगों को शादी के लिए इनवाइट भी कर दिया था, हालांकि लास्ट मोमेंट पर सब कैंसिल करना पड़ा। बता दें, श्रेया रेसिंग चैंपियन और हेल्थ केयर बिजनेसमैन अनिंदित रेड्डी से शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं।

यह भी पढे़ं-  Nagarjuna ने जब होने वाली बहू Sobhita Dhulipala को बताया था हॉट, बोले- मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था