Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Naga Chaitanya ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला की पोस्ट पर किया ऐसा रिएक्ट, तेज हुई अफेयर की चर्चा

साउथ फिल्मों के हीरो नागा चैतन्य एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद खबर है कि नागा रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर ने उनकी पोस्ट पर भी रिएक्ट किया है।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Thu, 22 Sep 2022 07:58 PM (IST)
Hero Image
Naga Chaitanya, Shobita Dhulipala, photo credit instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Naga Chaitanya Shobita Dhulipala: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से तलाक के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। नागा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में रहते है। सामंथा से अलग होने के बाद से ही ऐसी चर्चाएं है कि नागा एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने इस रिश्ते को अब तक कंफर्म नहीं किया है।

नागा चैतन्य ने शोभिता का पोस्ट किया लाइक

Photo / Instagram

शोभिता जल्द फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उनके इस पोस्ट को आम लोगों से लेकर कई बड़े सितारों ने लाइक किया। इसी बीच नागा ने भी शोभिता के पोस्ट को लाइक किया है जिसके बाद से दोनों के रिलेशन की खबरे तेज हो गई है। बता दें शोभिता की ये फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं नागा-शोभिता !

Photo / Instagram

कहा जा रहा है नागा चैतन्य और शोभिता का रोमांस इसी साल के शुरुआत में शुरू हुआ है। ETimes को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि- 'हमारे मामले में, सामंथा अब आगे बढ़ चुकी हैं, मैं भी आगे बढ़ चुका हूं और मैं दुनिया को इस बारे में इससे ज्यादा बताना नहीं चाहता हूं।

2021 में सामंथा से हुए थे अलग

Photo / Instagram

नागा और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक शादी के चार साल बाद अक्टूबर 2021 में हआ था। सोशल मीडिया के जरिए इस कपल ने अलग होने की घोषणा की थी। हाल में करण जौहर के शो पर नागा के बारे में बात करते हुए सामंथा ने कहा था- 'अभी हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं है लेकिन शायद आगे जाकर हमारी दोस्ती हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Sonu Sood : बिहार पहुंच सोनू सूद ने लिया लिट्टी-चोखे का स्वाद, देखें वीडियो