Move to Jagran APP

Miss India 2023: ब्यूटी विद ब्रेन का सटीक उदाहरण हैं नंदिनी गुप्ता, यह जवाब देकर जीता मिस इंडिया का टाइटल

Miss India 2023 फेमिना मिस इंडिया 2023 का ऐलान कर दिया गया है। इस बार देश को राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के रूप में मिस इंडिया मिली। इस मौके पर चलिये जानते हैं कि नंदिनी गुप्ता ने किस सवाल का क्या जवाब देकर वहां बैठे लोगों का दिल जीता था।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sun, 16 Apr 2023 05:59 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Femina Miss India 2023 Nandini Gupta

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत देश को हाल ही में नंदिनी गुप्ता के रूप में 59वीं मिस इंडिया मिली। नंदिनी, राजस्थान की रहने वाली हैं और इस खिताब को उन्होंने महज 19 साल की उम्र में अपने नाम किया है। नंदिनी गुप्ता की जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें फॉलो किया, जिससे कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।

ब्यूटी विद ब्रेन हैं नंदिनी गुप्ता

इस बार फेमिना मिस इंडिया मणिपुर में आयोजित किया गया था। इस ब्यूटी पेजेंट का ताज अपने नाम करने वालीं नंदिनी गुप्ता ने यूं ही यह कंप्टीशन नहीं जीत लिया। 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट को शामिल किया गया था। इतने प्रतिद्वंदियों के बीच ब्यूटी विद ब्रेन कही जाने वालीं नंदिनी गुप्ता ने सवालों के स्मार्ट जवाब देकर जजेस के साथ ही पूरी देश का दिल जीत लिया।

(Photo Credit: Femina Miss India Instagram)

नंदिनी गुप्ता के बिंदास जवाब और हाजिर जवाब ने वहां बैठे सभी जजों को अपना मुरीद बना लिया। ऐसे में आपके मन में उस सवाल को जानने की उत्सुकता बनी होगी, जिसका जवाब देकर वह इस ताज की हकदार बन सकीं। ये वो सवाल था, जो काफी मायने रखता है। वो सवाल क्या था, चलिये जानते हैं।

नंदिनी गुप्ता से पूछा गया था ये सवाल

मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में जब क्वेश्चन-आंसर का राउंड शुरू हुआ, तो एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट्स को आगे बुलाया गया। यह वह राउंड था, जहां उनकी जनरल नॉलेज के साथ ही कॉन्फिडेंस और विचारों को भी जज किया जाता है।

इन क्वालिटीज को ध्यान में रखते हुए ही जजेस मिस इंडिया का चुनाव करते हैं। ऐसे में जब नंदिनी गुप्ता से सवाल-जवाब की बारी आई, तो उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें ऑप्शन दिया जाए, तो वह क्या बदलना चाहेंगी- दुनिया को या खुद को। इस सवाल के जवाब में नंदिनी ने जो जवाब दिया, उसने लाखों फैंस का दिल जीत लिया।

नंदिनी गुप्ता ने दिया ये जवाब

पूरे कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ खुद को रिप्रेजेंट करने वालीं नंदिनी गुप्ता ने कहा कि वह खुद को बदलना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें घर से एप्रिसिएशन और चैरिटी की समझ मिलती है, वैसे ही बदलाव भी घर से ही होता है। अगर आपके पास खुद को बदलने की पॉवर है, तो आप दुनिया को बदल सकते हैं। उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाईं।

जहां मिस इंडिया 2023 का ताज नंदिनी गुप्ता के सिर सजा, वहीं श्रेया पोंजा फर्स्ट रनरअप और थौनाओजैम स्ट्रेला लुवांग रहीं।