Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुनील शेट्टी से लेकर चिरंजीवी और शिल्पा शेट्टी तक बॉलीवुड सेलेब्स ने PM Modi के जन्मदिन पर भेजी शुभकामनाएं

फिल्म गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना रनौत एक अभिनेत्री होने के साथ साथ पॉलिटिक्स में भी उतर चुकी हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं। इसके अलावा वो जानी मानी निर्माता और निर्देशक भी हैं। कंगना के साथ चिरंजीवी अनुपम खेर और सुनील शेट्टी समेत कई एक्टर्स ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Tue, 17 Sep 2024 01:19 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज,17 सितंबर को 74 वर्ष के हो गए हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। साउथ स्टार थलापति विजय से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज सुनील शेट्टी, कंगना रनौत तक कईयों ने पीएम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

सुनील शेट्टी ने की स्वास्थ्य की कामना

सुनील शेट्टी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पीएम मोदी को उनके 74वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,"हमारे माननीय प्रधानमंत्री,श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व हमारे राष्ट्र को नई ऊंचाइयों और उपलब्धियों की ओर ले जाता रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से भरे एक और वर्ष की शुभकामनाएं।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। कंगना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- "ग्रेटेस्ट लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर्स पर Kangana Ranaut ने लगाया शोषण का आरोप, बोलीं - घर मैसेज करके बुलाते हैं

अनुपम खेर ने शेयर की मोदी के साथ वीडियो

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आदरणीय प्रधानमंत्री #नरेंद्रमोदी जी! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं! प्रभु आपको लंबी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे! और आप आने वाले बहुत सालों तक देश का नेतृत्व करते रहें।आप अंथक भी हो! और प्रेरणात्मक भी।आप साधारण भी हो! और असाधारण भी।जय हो! विजयी हो। जय हिन्द'

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम को बधाई दी। उन्होंने लिखा है, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप शक्ति और दूरदर्शिता के साथ हमारे राष्ट्र को प्रेरित और नेतृत्व करते रहें'। 

चिरंजीवी ने की पीएम के लिए लंबी उम्र की कामना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी एक्स के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। ईश्वर आपको हमारे राष्ट्र को और अधिक गौरव की ओर ले जाने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें'।

यह भी पढ़ें: खुद को सुंदर और अट्रैक्टिव नहीं मानती थीं Kangana Ranaut, कहा - 'महिलाओं को समझनी चाहिए ये बात'